♦सुसाइड ओडियो में पीडिता ने दम्पति पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का लगाया आरोप
♦आरोपः दम्पति ने अपने परिजनों के साथ की थी पैसे वापस मांगने पर पीडिता से मारपीट
♦कमेटी के नाम पर दम्पति गैंग भोली-भाली महिलाओं को झांसे में लेकर बना रहा शिकार
♦तीन-चार महिलाओं ने भी गैंग पर लगाया लाखों की नगदी व जेवरात हड़पने का आरोप
♦खौफजादा पीडित महिलाए पुलिस से नहीं कर पा रही अपने साथ हुई ठगी की शिकायत
♦गैंग पर महिलाओ से करीब एक से डेढ करोड रूपये की ठगी करने का लग रहा आरोप
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। दम्पति समेत चार लोगों पर कमेटी की लाखों की रकम हड़पने और झांसे में लेकर सोने के जेवरात वापस ना करने तथा वापस मांगने पर महिला से मारपीट करने पर क्षुब्ध पीडित महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा हैं कि मृतका ने आत्महत्या करने से पूर्व एक सुसाइड ओडियो भी अपने परिचितों को भेजा है। जिसमें मृतका ने दम्पति पर कमेटी के नाम पर 25 लाख और सोने के जेवरात हड़पने और मानसिक रूप से परेशान करते हुए उसको आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।पीडित महिला के साथ गैंग के सदस्यों द्वारा की गई मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अुनसार 21 मई 26 को पूजा गुप्ता पत्नि शरद गुप्ता निवासी भारतपुरम सप्तऋषि हरिद्वार को गलत दवा लेने पर उपचार के लिए उप जिला मेला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन महिला की स्थिति में सुधार होने पर पता चला कि महिला ने सुसाइड करने के इरादे से जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसकी जानकारी लगते ही भारतपुरम निवासी तीन चार महिलाए भी अस्पताल पहुंची। जिन्होने महिला के जहरीला पदार्थ खाने की वजह का हैरान करने वाला खुलासा करते हुए बताया कि भारतपुरम निवासी एक दम्पति व शिव गली निवासी एक युवक और शिवनगर निवासी एक महिला ने कमेटी चलाने के नाम पर उनके लाखों की रकम और बहन-भाई के झूठे रिश्ते बनाकर इमोशनल कर लाखों के सोने के जेवरात हडप कर ठगी की है।
नाम ना छापने की शर्त पर महिलाओं ने बताया कि पूजा गुप्ता के कमेटी के नाम पर 25 लाख और सोने के जेवरात हड़प लिए है। जब वह अपने पैसे और जेवरात मांगने के लिए दम्पति के घर पर पहुंची। आरोप हैं कि दम्पति ने अपने परिवार के साथ मिलकर पूजा गुप्ता के साथ मारपीट की गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस से क्षुब्ध होकर पूजा गुप्ता ने जहरीला पदार्थ खाया है। अस्पताल पहुंची रानीगली भूपतवाला हरिद्वार निवासी एक महिला ने भी गैंग द्वारा कमेटी के नाम पर 45 लाख रूपये और दो लाख के जेवरात भी हड़पने का आरोप लगाया है। वहीं भारत मातापुरम निवासी दूसरी महिला ने भी कमेटी की आड में उसके साढे 32 लाख रूपये और सोने के जेवरात हड़पने का आरोप मढा है। एक अन्य महिला ने भी गैंग पर ढाई लाख हड़पने का आरोप लगाया है। पीडित महिलाओं का आरोप हैं कि गैंग ने कमेटी के नाम पर करीब एक से डेढ करोड रूपयों की महिलाओं से ठगी की है।
बताया जा रहा हैं कि अस्पताल में पूजा गुप्ता की स्वास्थ्य में सुधार होने पर परिजन उसको घर ले गये। लेकिन 22 मई की शाम को अपने लाखों की रकम और सोने के जेवरात गवा चुकी पीडिता ने दोबारा सुसाइड कर लिया। लेकिन सुसाइड करने से पूर्व पूजा गुप्ता ने एक सुसाइड ओडियो भी अपने परिचितों को भेज दिया। जिसमें साफ-साफ भारत माता पुरम निवासी दम्पति पर उसके 25 लाख और सोने के जेवरात हड़पने और मानसिक उत्पीडन का आरोप लगाते हुए सुसाइड के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा हैं कि गैंग के चुंगल में फंसी महिलाए इतनी खौफजादा हैं कि वह अपने साथ हुई लाखों की ठगी होने की शिकायत पुलिस से नहीं कर पा रही है। बताया जा रहा हैं कि गैंग के एक सदस्य ने तो पुराना रानीपुर क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर खोला हुआ है।
भूपतवाला क्षेत्र के लोगों का कहना हैं कि गैंग के चुंगल मे फंसी अभी कुछ महिलाए ही सामने आई हैं अगर पुलिस गम्भीरता व निष्पक्षता से पूजा गुप्ता के सुसाइड मामले की जांच करे, पूरा मामला शीशे की तरह साफ हो जाएगा, गैंग के चुंगल में फंसी और महिलाए भी हिम्मत दिखाकर सामने आकर अपने साथ हुई लाखों की ठगी का खुलासा करेगी। भूपतवाला क्षेत्र के लोग अब पुलिस की जांच और गैंग के खिलाफ कडी कार्यवाही करने का भरोसा जता रहे है।
