कई महिलाए कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर हुई कांग्रेस में शामिल
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कांग्रेस कमेटी आर्य नगर ब्लॉक द्वारा गोविंदपुरी हरिद्वार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग द्वारा की गई। बैठक में कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई साथ ही कई नए लोगों को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता भी दिलवाई गई।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता की आवाज उठाने का कार्य करती रही है और आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। बैठक में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने उपस्थित पदाधिकारी से अधिक से अधिक जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया, ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ा जाए और सदस्यता अभियान में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एसआईआर का काम चल रहा है अतः सब को सजग रहना होगा, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी एसआईआर के बहाने अपने विपक्षी दलों से प्रेरित लोगों के वोट काटने का काम कर रही है इस लिए इस और विशेष ध्यान देना होगा।
बैठक में कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित काजल शर्मा और दीपा अहलूवालिया अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस मंे शामिल हुई। जिनको महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग और उत्तराखण्ड की पूर्व महिला आयोग अध्यक्षा श्रीमती संतोष चौहान ने सदस्यता ग्रहण कराई। बैठक में श्रीमती संतोष चौहान, श्रीमती अंजू द्विवेदी, श्रीमती अंजू मिश्रा, जिला महानगर अध्यक्ष श्रीमती शशि झा, मीनाक्षी शर्मा, सुमन सिंघल, उमा सुखीजा आदि मौजूद रही।
