झोटा-बुग्गी यात्रा को सफल बनाने के लिए यूथ कांग्रेसी नेताओं ने महत्वपूर्ण बैठक
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। देश में डीजल-पेट्रोल के लगातार बढ़ रहे दामों से देश में बढ़ रही महंगाई को लेकर, केंद्र की गूंगी बहरी, अंधी मोदी सरकार को जगाने के लिए युवा कांग्रेस, हरिद्वार के संयोजन में रविवार को चंद्राचार्य चौक से लेकर वाल्मीकि चौक तक सांय 4 बजे झोटा-बुग्गी यात्रा निकाली जायेगी। झोटा बुग्गी यात्रा को सफल बनाने के लिए आज ऋषिकुल स्थित कार्यालय पर युवा कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिला उपाध्यक्ष गौरव चौहान और पूर्व प्रदेश महासचिव सागर बेनीवाल ने कहा कि देश में लगातार बढ़ रहे डीजल-पेट्रोल के दामों के महंगाई बढ़ती जा रही है, जिसके चलते आम आदमी का जीवन पटरी से उतरता जा रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। पेट्रोल-डीजल के दाम सिर्फ गाड़ियों तक सीमित नहीं रहते। डीजल महंगा होते ही खेतों से मंडियों तक सब्जियां और राशन पहुंचाने का मालभाड़ा बढ़ जाता है। जिससे टमाटर, आलू, प्याज और अन्य रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। खाना पकाने का तेल और दूध जैसी बुनियादी चीजों की कीमतें बढ़ने से अब गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को अपनी डाइट और पोषण से समझौता करना पड़ रहा है।
पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा और महानगर महासचिव सार्थक ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के राज में सबसे ज्यादा महंगाई बढ़ी है। जब भी देश में कोई संकट आता है तो मोदी जी अपनी जिम्मेदारी से भाग जाते है और सारी जिम्मेदारी देशवासियों पर डाल देते है। जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम कम हुए थे तो उन्होंने उसका फायदा आम आदमी को न देकर अपने पूंजी पति मित्र अडानी और अंबानी को दिया और आज जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे है तो उसका सारा भार आम आदमी पर डाला जा रहा है, जिससे पहले ही महंगाई से कराह रही जनता खून के आंसू पीने को मजबूर है।
बैठक में समीर अंसारी, रानीपुर विधान सभा अध्यक्ष सौरभ सैनी, संजय राणा, राहुल चौहान, जवाहर चावला, मोहित कुकेजा, शिवम वाल्मीकि, राजू चित्कारा, राजबीर आदि उपस्थित रहे।
