♦सड़क किनारे पड़ी निर्माण सामग्री एवं मलबे पर जिलाधिकारी ने की गहरी नाराजगी व्यक्त
♦ठेकेदार को निर्माण कार्यों को पांच दिनों के भीतर पूर्ण करने का अल्टीमेटम
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सीवरेज निर्माण कार्यों एव खोदी गई सड़कों का त्वरित गति से कार्य पूर्ण करने के उद्देश्य से पुराना आरटीओ चौक एवं भारत माता मंदिर मार्ग क्षेत्र का संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के माध्यम से खोदी गई सड़कों के निर्माण कार्यों स्थल पर सड़क किनारे जगह-जगह मलवा पड़े होने पर तथा उसकी सफाई न करने पर गहरी नाराजी व्यक्त करते हुए ठेकेदार को तत्काल मलवा हटाने तथा उक्त क्षेत्र के निर्मार्ण कार्यों को पांच दिनों के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं चेताया कि यदि कार्य समय सीमा के भीतर पूर्ण नहीं किए गए, तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि एवं संबंधित ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए है कि भारत माता मंदिर क्षेत्रांतर्गत चल रहे सीवरेज के लिए खोदी गई सड़कों के निर्माण कार्यों को त्वरित गति से करना सुनाश्चित करे, निर्माण कार्यों से किसी भी क्षेत्रवासी, श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा)मीनाक्षी मित्तल को निर्देश दिए है कि उनके द्वारा जो भी सीवरेज एवं सड़कों की मरम्मत कार्य किए जा रहे है, उन कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। सीवरेज के लिए जो भी मैनहॉल पर कार्य किए जा रहे है उन पर सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कोई भी मैनहॉल खुला न हो।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जो भी निर्माण कार्य गतिमान है उन्हें प्राथमिकता से पूर्ण करना सुनिश्चित करे तथा जिससे कि चारधाम यात्रा एवं कांवड़ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार को कोई परेशानी एवं असुविधा न होने पाए। जिलाधिकारी ने पूर्ण आरटीओ चौक के पास सीवरेज निर्माण कार्य के दौरान जो भी मलवा सड़क किनारे पड़ा है, उसको तत्काल हटाने के निर्देश संबंधित ठेकेदार को दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा)मीनाक्षी मित्तल, अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार, कनिष्ठ अभियंता सीएल भारती ,ठेकदार प्रशांत पाराशर, रजत शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
