मुकेश वर्मा
हरिद्वार। शहर ज्वालापुर में लगातार जन जागरूकता गोष्ठी के माध्यम से राजकीय इंटर कॉलेज हरिद्वार में आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रहे 250 छात्र छात्राओं व विद्यालय के अध्यापकगणों, कर्मचारियों को का. 105 मुकेश द्वारा मानव तस्करी का अर्थ ,कारण व इसकी रोकथाम हेतु बनाए गए विभिन्न अधिनियम व पीड़ित व्यक्तियों के पुनर्वास हेतु दी जाने वाली योजनाओं के विषय में जागरूक किया।
इसके साथ ही का. दीपक चंद द्वारा साइबर ट्रैफिकिंग, साइबर क्राइम,साइबर फ्रॉड, युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति इसके कारण व रोकथाम हेतु आम जन मानस के सहयोग व पुलिस द्वारा किय जा रहे कार्यों पर भी प्रकाश डाला गया। साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा दी जाने वाली आपातकालीन सेवा हेतु टोल फ्री नंबर 112,साइबर क्राइम हेतु 1930, छात्र-छात्राओं हेतु काउंसलिंग सहायता हेतु 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर, पुलिस ऐप के प्रयोग व एसओएस बटन के महत्व के विषय में जागरूक किया गया।
का. 105 मुकेश द्वारा गुड टच बेड टच नैतिक शिक्षा व ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई।
गोष्ठी के दौरान छात्र-छात्राओं व अध्यापक गणों के मन मस्तिष्क के उठने वाली जिज्ञासा व विभिन्न प्रश्नों के सरल, प्रभाव शाली उदाहरण देकर उत्तर दिए गए। प्रधानाचार्य राजीव कुमार द्वारा एएचटीयू हरिद्वार द्वारा दी विभिन्न विषयों पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी व रोचक भाषा शैली की प्रशंसा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय हरिद्वार का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी विद्यालय व ऐसे पिछड़े ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरूक कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया गया।
जन जागरूक गोष्ठी हेतु प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र चंद रमोला द्वारा नियुक्त टिम में निम्न कर्मचारी गणों द्वारा भाग लिया गया। दिनांक 2.4, 26 को रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 2 से रेस्क्यू बालक तुषार पुत्र अनुज निवासी जगतपुरी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 15 वर्ष को रेस्क्यू किया गया था, बालक के माता-पिता को मीडिया एवं दूरसंचार के माध्यम से तलाश किया गया। बालक तुषार के पिता अनुज पुत्र सिद्धार्थ निवासी जनकपुरी मुजफ्फरनगर को खुला आश्रय गृह में संरक्षण प्राप्त कर रहे। बालक तुषार को विधिक कार्यवाही व बाद काउंसलिंग सीडब्लूसी के आदेश अनुसार बालक तुषार के पिता अनुज कुमार को सुपुर्द किया गया।
