♦शुक्रवार की शाम को ट्यूशन जाने के बाद से थी लापता, शनिवार को मिली
♦परिजनों ने नाबालिका के लापता होने के सम्बंध में दी थी कोतवाली ज्वालापुर में सूचना
♦परिजनों ने लापता को शनिवार की सुबह कनखल थाना क्षेत्र से की थी बरामद
♦ज्वालापुर पुलिस ने लापता से पूछताछ के बाद शाम को परिजनों के किया था हवाले
♦नाबालिका की अचानक तबीयत बिगडने पर परिजनों द्वारा ले जाया गया था निजी हॉस्पिटल
♦चिकित्सकों ने किया था मृत घोषित, मृतका का हुआ वीडियों ग्राफी के बीच पोस्टमार्टम
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में एक नाबालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा हैं कि नाबालिका शुक्रवार को ट्यूशन जाने के बाद से लापता हो गई थी। नाबालिग के परिजनों की ओर से उसके लापता होने के सम्बंध में कोतवाली ज्वालापुर में दर्ज कराई गयी थी। बताया जा रहा हैं कि परिजनों द्वारा बरामद की गई नाबालिका से पुलिस द्वारा कोतवाली में पूछताछ के बाद परिजनों के सुपूर्द कर दिया गया था।
लेकिन अचानक नाबालिका की तबीयत बिगडने पर उसको निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उसको चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया। जहां पर पुलिस ने वीडियों ग्राफी के बीच चिकित्सकों के पैनल से मृतका का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपूर्द कर दिया।
एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि 08 मई की देर रात मान्यवर वाली गली गोविन्दपुरी ज्वालापुर निवासी परिवार ने तहरीर देकर सूचना दी कि उनकी 15 वर्षीय पोती शाम को 4 बजे ट्यूशन के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस घर लौट कर नहीं आई। जिसकी परिजनों द्वारा तलाश करने पर उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए नाबालिका के लापता होने के सम्बंध में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई।
उन्होंने बताया कि लापता नाबालिका को परिजनों द्वारा 09 मई की सुबह करीब 11 बजे कनखल थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। जिसकी जानकारी परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों की सहमति से नाबालिका को कोतवाली लाकर परिजनों के समक्ष पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान नाबालिका ने जानकारी दी कि वह अपने मि़़त्र ऋतिक के साथ घूमने गई थी, दोनों ऋषिकेश गए और हरिद्वार धुमे।
एसपी सिटी ने बताया कि नबालिका ने जानकारी दी कि वहां से लौटने के बाद हम दोनों रात्रि में ही कनखल में गंगा किनारे बैठे रहे और सुबह होने पर उसके द्वारा अपनी सहेली को फोन कर जानकारी दी कि वह अपने मित्र ऋतिक के साथ कनखल में है। जिसके बाद उसकी सहेली द्वारा नाबालिका के परिजनों को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों व पुलिस द्वारा लापता नाबालिका को बरामद कर लिया गया।
श्री सिंह ने बताया कि नाबालिका व परिजनों द्वारा कोई अपराध न होने व कोई कार्यवाही ना चाहने की बात मौखिक रूप से कही गई। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिका को करीब साढे तीन बजे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इसी दौरान रात को पुलिस को सूचना मिली कि बरामद की गई नाबालिका की अचानक तबीयत बिगडने पर उसको रानीपुर मोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने वीडियों ग्राफी के बीच चिकित्सकों के पैनल से मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में नाबालिका के शरीर में सस्पेक्टेड पॉयजन होने की जानकारी पोस्टमार्ट मे शामिल चिकित्सकों द्वारा दी गई है। घटना के सम्बंध में मृतका के परिजनों ने ऋतिक व अन्य महिला व पुरुष मित्रों पर गंभीर आरोप लगाए है। जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
