इंस्पेक्टर मनोहर भण्डारी को मिली कोतवाली रानीपुर प्रभारी की जिम्मेदारी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने कानून व्यवस्था सुदृढ करने के दृष्टिगत देर रात दो निरीक्षक और 20 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। जिसमें इंस्पेक्टर मनोहर भण्डारी को प्रभारी निरीक्षक श्यामपुर से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर, इंस्पेक्टर आशुतोष राणा को प्रभारी निरीक्षक कोताली रानीपुर से पुलिस कार्यालय भेजा गया है। जबकि उपनिरीक्षकों में उपनिरीक्षक अजय शाह को पुलिस कार्यालय से एसओ सिडकुल, उपनिरीक्षक नितेश शर्मा को एसओ सिडकुल से एसओ श्यामपुर, उपनिरीक्षक नवीन सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी रोड़ीबेलवाला कोतवाली नगर, उपनिरीक्षक चरण सिंह को चौकी प्रभारी रोड़ीबेलवाला से चौकी प्रभारी गैस प्लांट कोतवाली रानीपुर, उपनिरीक्षक विकास रावत को चौकी प्रभारी गैस प्लांट से एसएएसआई कोतवाली सिडकुल, उपनिरीक्षक प्रवीण बिष्ट को मंगलौर से चौकी प्रभारी कस्बा बाजार बहादराबाद, उपनिरीक्षक अमित नौटियाल को चौकी प्रभारी बाजार बहादराबाद से पुलिस लाइन, उपनिरीक्षक विक्रम बिष्ट को थाना पथरी से चौकी प्रभारी सप्तऋषि कोतवाली नगर, उपनिरीक्षक बलवीर डोभाल को चौकी प्रभारी सप्तऋषि से पुलिस लाइन, उपनिरीक्षक संतोष सेमवाल को थाना पथरी से चौकी प्रभारी चंडीघाट कोतवाली श्यामपुर, उपनिरीक्षक नवीन चौहान को चौकी प्रभारी चंडीघाट श्यामपुर से थाना पथरी, उपनिरीक्षक ब्रह्मदत्त बिजलवान को चौकी प्रभारी खड़खड़ी कोतवाली नगर से पुलिस लाइन, उपनिरीक्षक आशीष नेगी को चौकी प्रभारी मायापुर से चौकी प्रभारी मंडावर कोतवाली भगवानपुर, उपनिरीक्षक विनय मोहन को चौकी प्रभारी मंडावर से पुलिस लाइन, उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट को पुलिस कार्यालय से चौकी प्रभारी कस्बा चौकी मंगलौर कोतवाली मंगलौर, उपनिरीक्षक देवेंद्र चौहान को चौकी प्रभारी अमानतगढ़ थाना बुग्गावाला से पुलिस लाइन, उपनिरीक्षक मनोज कुमार को थाना बुग्गावाला से चौकी प्रभारी अमानतगढ़ बुग्गावाला, उपनिरीक्षक नवीन नेगी को गोवर्धनपुर कोतवाली खानपुर से चौकी प्रभारी खड़खड़ी कोतवाली नगर, उपनिरीक्षक सूरत शर्मा को कोतवाली लक्सर से चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर कोतवाली खानपुर और उपनिरीक्षक बालम सिंह को कोतवाली रुड़की से चौकी प्रभारी तेजपुर कोतवाली भगवानपुर भेजा गया है।
