♦प्रथम दृष्ट्या मामला एक तरफा प्यार का प्रतीत हो रहा, पुलिस जांच में जुटी
♦युवक के पास से पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, नगदी बरामद
♦पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते परिजनों को किया सूचित
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। हरिद्वार के जमालपुर क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जहां एक युवक ने युवती के साथ मारपीट व मोबाइल छीनने की घटना को अंजाम देकर जान से मारने की घमकी देकर फरार हो गया। युवती की सूचना पर पुलिस ने युवक की तलाश के दौरान आरोपी युवक का शव इंडियन गैस प्लांट बहादराबाद के पास खाली मैदान से बरामद किया है। युवक की कनपटी पर गोली का निशान था और पास ही पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस समेत नगदी पडी मिली।
पुलिस का मनना हैं कि युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। प्रथम दृष्ट्या मामला एक तरफा प्यार का प्रतीत हो रहा है, क्यों की मृतक युवती के गांव का ही रहने वाला है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना भेजकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि एक युवती निवासी फैजाबाद यूपी हाल निवासी जमालपुर हरिद्वार ने सुबह करीब साढे आठ बजे चौकी गैस प्लाट रानीपुर को सूचना दी कि उसके गांव का रहने वाला युवक सुजेश ने जमालपुर चौक के पास उसके साथ मारपीट कर उसको मोबाइल फोन छीन कर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। युवती ने पुलिस को यह भी बताया कि सुजेश के पास एक पिस्टल भी है।
उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस हरकत में आ गयी और युवती के मोबाइल का नम्बर लेकर उसको सर्विलांस पर लगाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि इंडियन वोटिंग प्लांट गैस प्लांट क्षेत्र बहादराबाद की बाउंड्री वॉल के पीछे खाली मैदान में एक युवक का शव पडा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक के कनपटी पर गोली का निशान हैं। युवक के शव के पास एक पिस्टल जिसमें पांच जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस, युवती का मोबाइल और कुछ नगदी पडी है।
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला सुसाइड का प्रतीत हो रहा है। पुलिस घटना के सम्बंध में गहनता से जांच में जुटी है। इंडियन वोटिंग प्लांट गैस प्लांट सीसीटीवी कैमरे में युवक खाली मैदान में अकेला देखा जा रहा है। जहां अन्य किसी के आने-जाने के कोई साक्ष्य नहीं है। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही हैं कि कही युवक के सुसाइड का मामला एक तरफा प्यार से तो नहीं जुडा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भेज दी है।
