मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से प्रेम नगर आश्रम में हरिद्वार में चार दिवसीय मां गंगा ऑल इंडिया इन्विटेशनल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरूआत मंगलवार 17 मार्च शुरू होकर 20 मार्च तक जारी रहेगा। इस टूर्नामेंट में देश भर से 13 बास्केटबॉल की टीमें हिस्सा लेगी। टूर्नामेंट में पुरूष और महिला वर्ग के खिलाडी शामिल होगें। जिसकी जानकारी जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों को दी।
इस दौरान विकास तिवारी ने कहा कि सरकार खेलों को लगातार बढ़ावा दे रही है। महिला खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। हरिद्वार में ऑल इंडिया स्तर की बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। पत्रकार वार्ता के दौरान विकास तिवारी, संजय चौहान, रवि बजाज मौजूद रहे।
