♦कांग्रेस हर वर्ग की आवाज़ बनकर खड़ी हैः आलोक शर्मा
♦होली मिलन केवल उत्सव मनाना नहीं, बल्कि संगठन की एकता को मजबूत करना हैंः मनोज सैनी
♦कांग्रेसी होली मिलन समारोह में नेता जमकर नाचे, भीड को देखकर हुए गदग़द
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कांग्रेस के होली मिलन समारोह में रंग, उमंग और सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला। कांग्रेस परिवार की ओर से ज्वालापुर स्थित गीत गोविन्द बैंकट हॉल में भव्य होली मिलन समारोह 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और आमजन का ऐसा सैलाब उमड़ा देख कांग्रेसी गद्द नजर आये। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। नेताओं की उपस्थिति से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का सबसे भावनात्मक और आकर्षक क्षण वह रहा जब मंच से वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं और आम जनता पर फूलों की वर्षा की। गुलाब, गेंदा और रंग-बिरंगे पुष्पों से पूरा हॉल महक उठा। ‘फूलों की होली’ ने आयोजन को सकारात्मक और सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की, वहीं ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक होली गीतों ने माहौल को हर्षोल्लास का बना दिया। कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चांद लगा लगाए।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतभेद भुलाकर संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि हरिद्वार की पावन भूमि से जो एकजुटता का संदेश आज निकल रहा है, वह आने वाले समय में कांग्रेस को नई ऊर्जा देगा। उन्होंने जनता के मुद्दों पर संघर्ष को पार्टी की पहचान बताया।
राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस परिवार की ताकत उसकी एकता और समावेशी सोच है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस हर वर्ग की आवाज़ बनकर खड़ी है। समारोह के संयोजक मनोज सैनी ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि हरिद्वार में कांग्रेस पूरी तरह संगठित और सक्रिय है। उन्होंने कहा कि ‘होली मिलन समारोह 2026’ का उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं, बल्कि संगठनात्मक समन्वय और एकता को और सुदृढ़ करना है।
कार्यक्रम में संजय पालीवाल, बालेश्वर सिंह (जिलाध्यक्ष), श्रीमती अनीता शर्मा, अरविन्द शर्मा, प्रदीप चौधरी, मुकेश त्यागी, राजवीर चौहान, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी, जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा, अनुसूचित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष तीर्थ पाल रवि, पार्षद सुनील कुमार, महावीर वशिष्ठ, हिमांशु गुप्ता, विवेक भूषण विक्की, इदरीश मंसूरी, अकरम अंसारी पूर्व राज्यमंत्री मकबूल कुरैशी, अशोक शर्मा, ओपी चौहान, ग्रेस कश्यप, नलिनी दीक्षित, अरविंद चौहान, जसवंत चौहान, सपा नेता चंद्र शेखर यादव, डॉ सुशील शर्मा, ओम पहलवान, सरिता शर्मा, आशु भारद्वाज, विशाल प्रधान, निखिल सौदाई, गौरव चौहान, यशवंत सैनी, कैलाश प्रधान, अनंत पांडेय, आरिफ पीर, राजकुमार सैनी, आदेश सैनी, मुल्की राज सैनी, अश्वनी कुमार, सारिका त्यागी, मुरली मनोहर, पूनम भगत, राजीव चौधरी, राव अफाक सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















