♦जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में शामिल होकर दी होली की शुभकामनाएं
♦होली के सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों समेत पत्रकारों ने दी अपनी प्रस्तुति
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों ने धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महामंत्री दीपक मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार डा.शिवशंकर जायसवाल, आदेश त्यागी, डा.रजनीकांत शुक्ल ने दीप प्रचलित कर किया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रेस क्लब हरिद्वार के कार्यक्रम में होली की शुभकामनाए दी। कार्यक्रम में शामिल हुए हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, नगर विधायक मदन कौशिक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा, ओपी चौहान भी प्रेस क्लब हरिद्वार के होली मिलन समारोह में शामिल हुए और होली की शुभकामनाए दी। इस दौरान होली से जुड़े रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिनमें शांतिकुंज के कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
प्रेस कलब हरिद्वार के होली मिलन समारोह में बच्चों समेत पत्रकारों व परिजनों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति देकर मौजूद लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को प्रेस क्लब हरिद्वार की ओर से उनका हौंसला अफजाई करते हुए उनको स्मृति चिंह भेट किया।
प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी एवं महामंत्री दीपक मिश्रा ने सभी को होली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि होली भारतीय संस्कृति को दर्शाने वाला और एकता भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है। प्रतिवर्ष धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है। देश की एकता अखंडता बनाए रखने के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने चाहिए।
कार्यक्रम के समापन पर पत्रकारों को उपहार वितरित किए गए और सभी ने मिलकर होली के पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया। इस अवसर पर कौशल सिखौला, श्रवण कुमार झा, अमित शर्मा, केके पालीवाल, देवेंद्र शर्मा, राहुल वर्मा, काशीराम सैनी, बालकृष्ण शास्त्री, डा.शिवा अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, अमित गुप्ता, राधिका नागरथ, डा.हिमांशु द्विवेदी, त्रिलोकचंद भट्ट, आशीष मिश्रा, संदीप शर्मा, लव शर्मा, रूपेश वालिया, अनिरूद्ध भाटी, संदीप रावत, जोगेंद्र मावी, विकास झा, ललितेंद्र नाथ, रामेश्वर गौड़, सुरेंद्र शर्मा, शिवकुमार शर्मा, महावीर नेगी, विकास चौहान, रामेश्वर शर्मा, चंद्रशेखर जोशी, प्रतिभा वर्मा, कुमकुम शर्मा, सुदेश आर्य, परविन्दर, शैलेंद्र ठाकुर, कुलभूषण शर्मा, हिमांशु द्विवेदी, शिवा अग्रवाल, आशु शर्मा, रविन्द्र सिंह, मुदित अग्रवाल, रोहित सिखौला, तनवीर अली, मेहताब आलम, दयाशंकर वर्मा, राव रियासत पुंडीर, मुकेश वर्मा, मनोज खन्ना, सुरेंद्र बोकाड़िया, नरेश दीवान शैली सहित बड़ी संख्या में पत्रकार व भाजपा नेता विकास तिवारी, संदीप गोयल, ललित नैयर, सुनील सेठी आदि अतिथी मौजूद रहे।














