बिना हेलमेंट के दुपहिया वाहन चालकों को वितरित किये हेलमेंट
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा माह के समापन पर आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर हरिद्वार यातायात पुलिस द्वारा शंकराचार्य चौक समेत हरिद्वार पर व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस की ओर से बिना हेलमेंट के दुपहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने की सलाह देते हुए उनको हेलमेंट वितरित किये गये।
इस दौरान यातायात पुलिस अधिकारियों ने दुपहिया वाहन चालकों को बताया कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा उपकरण है। सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर लगने वाली चोटें गंभीर एवं प्राणघातक सिद्ध हो सकती हैं, जिनसे बचाव के लिए गुणवत्तायुक्त हेलमेट का प्रयोग करना आवश्यक है।
इस दौरान यातायात पुलिस अधिकारियों ने दुपहिया वालन चालकों को जागरूक करने के लिए जीवन रक्षा के लिए टिप्स दिये कि निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करे, शराब पीकर वाहन न चलाए और यातायात संकेतों एवं नियमों का पूर्ण पालन करें। इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस निरीक्षक हितेश कुमार, संदीप सिंह नेगी, हरिद्वार यातायात पुलिस टीम तथा द नेशनल हेल्पिंग हैंड के सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
