आरोपी वर्ष 2024 से पुलिस को गच्चा देकर चल रहा था फरार
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने फरार चल रहे धोखाधडी के पांच हजार के इनामी को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। जोकि वर्ष 2024 से पुलिस को गच्चा देकर फरार होने में कामयाब हो रहा था। आरोपी के खिलाफ फोरेक्स टेªडिंग तथा सेर्मस की खरीद फरोख्त में 15 लाख की धोखाखडी का मामला सिडकुल थाने में पीडित की ओर से दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
सिडकुल थाना एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि वर्ष 2024 में राकेश कुमार ने सिडकुल थाने में तहरीर देकर मोहित अग्रवाल आदि के खिलाफ फोरेक्स ट्रेडिंग तथा सेर्मस की खरीद फरोख्त के नाम पर 15 लाख रुपये की धोखाधडी करने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस की टीमे फरार आरोपी की तलाश में लगातार उसके सम्भावित ठिकानों पर तबाडतोड छापेमारी की गई, लेकिन आरोपी को पुलिस की कार्यवाही की भनक लगते ही वह बच निकलने में कामयाब हो रहा था।
जबकि न्यायालय की ओर से आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वांरट भी जारी किये गये थे। तत्कालीन एसएसपी की ओर से फरार आरोपी पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस की टीम फरार आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद सिटी में देखा गया है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने गाजियाबाद पहुंचकर सूचना के आधार पर फरार आरोपी मोहित अग्रवाल पुत्र सीताराम अग्रवाल निवासी इवोनी ग्रीन अपार्टमेंट शाहपुर बम्हेटा थाना वेव सिटी गाजियाबाद को दबोच लिया। जिसको हरिद्वार जाया गया। पुलिस ने आरोपी को दर्ज मुकदमें में निरूद्ध करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
