♦उपायुक्त गढ़वाल के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा की टीम ने देर रात की फैक्ट्री में निरीक्षण की कार्यवाही
♦फैक्ट्री में तैयार दही व पनीर के सैम्पल लेकर जांच को भेजे, अग्रिम आदेशों तक फैक्ट्री बंद
♦टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कोल्ड ड्रिंक के दो गोदामो का भी किया निरीक्षण, सैम्पल लिए
♦महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर की खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कई जगह निरीक्षण की कार्यवाही
♦पंतद्वीप पार्किग में एक रेस्टोरेंट में निरीक्षण के दौरान मिली 6 बोतल एक्सपायरी डेट की कोल्ड्रिंक्स
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरिद्वार महिमानंद जोशी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सामग्री में किसी तरह का कोई मिलावट न हो इसके लिए खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरीक्षण कर खाद्य सामग्री की जांच की गयी।
उन्होंने बताया कि देर रात्रि को उपायुक्त गढ़वाल आरएस रावत के नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन व पवन कुमार की टीम ने इब्राहिमपुर स्थित पुंडीर फैक्ट्री में देर रात छापा मार कार्यवाही की गई। फैक्ट्री में बिना फूड लाइसेंस के पनीर एवं दही तैयार की जा रही थी। फैक्ट्री स्वामी द्वारा मौके पर खा़द्य सुरक्षा विभाग टीम को फैक्ट्री संचालित करने के कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा जिसपर खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने अग्रिम आदेशों तक फैक्ट्री को बंद करा दिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने मौके पर तैयार पनीर एवं दही के सैम्पल लेकर राजकीय खाद्य प्रयोगशाला रुद्रपुर जांच के लिए भेजा गया है। इस कार्रवाई के दौरान थाना पथरी पुलिस बल भी मौजूद रहा।
उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए कांवड़ पटरी मार्ग चंडी पुल से चिड़ियापुर तक पटरी मार्ग पर स्थित अस्थाई खाद्य स्टॉल एवं भंडारों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग टीम द्वारा कूड़े का उचित निस्तारण करने, रेट लिस्ट चस्पा करने, खाद्य रजिस्ट्रेशन बनवाने की विशेष निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि यह भी वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के नेतृत्व में इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कोल्ड ड्रिंक के दो गोदामो का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान माजा एवं फेंटा कोल्ड ड्रिंक के जांच के लिए सैम्पल लिए गये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी टीम ने मौके पर निरीक्षण के दौरान भारी अनिमियताए पाई गई, जिसको देखते हुए दोनों स्टोरेज स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में पंत द्वीप पार्किंग में अस्थाई एवं स्थाई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कुल 12 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें तीन खाद्य प्रतिष्ठानों के फूड लाइसेंस न होने के कारण नोटिस जारी किया गया, एक रेस्टोरेंट पर कोल्ड्रिंक्स की 6 एक्सपायरी डेट की कोल्ड्रिंक्स पाई गई। जिसको मौके पर ही जब्त कर नष्ट कराया गया।
