*फाइनल मुक़ाबले में देहरादून ने शानदार जीत हासिल
*हरिद्वार पुलिस ने मेन ऑफ़ द सीरीज़, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बल्लेबाज व बेस्ट कीपर/फील्डर का खिताब किया अपने नाम
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। हरिद्वार में 16 दिसम्बर से शुरू हुई 04 दिवसीय 14 वीं प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2025 का आज विधिवत रूप से समापन हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था सुनील कुमार मीणा मौजूद रहे। आयोजन सचिव एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने श्री मीणा का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।
फाइनल मुक़ाबले में देहरादून ने शानदार जीत हासिल की। जनपद देहरादून ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए हरिद्वार पुलिस को 185 रन का टारगेट दिया। 185 रन का पीछा करते हुए हरिद्वार पुलिस ने 100 रन पर ही सिमट गई। पूरे टूर्नामेंट में हरिद्वार पुलिस द्वारा बेहतर प्रदर्शन करते हुए मेन ऑफ़ द सीरीज़, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बल्लेबाज व बेस्ट कीपर/फील्डर का खिताब अपने नाम किया।
कार्यक्रम के दौरान बैंड की मधुर धुन के मध्य हुई परेड के पश्चात मुख्य अतिथि व प्रतियोगिता के आयोजन सचिव एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर अलंकृत करते हुए ट्रॉफी प्रदान की गई। मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता के आयोजन सचिव को आगामी प्रतियोगिता तक सुरक्षित रखने के लिए उत्तराखंड पुलिस ध्वज सौंपकर प्रतियोगिता समापन की घोषणा की।



