♦रेलवे रोड पर लम्बे समय से शौचालय की जरूरत की जा रही थी महसूस
♦शौचालय ना होने से व्यापारियों व यात्रियों को उठानी पड रही थी परेशानी
♦व्यापारियों व यात्रियों को मिलेगी अब राहत, निगम का जताया आभार
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। महालक्ष्मी व्यापार मंडल रेलवे रोड हरिद्वार मार्किट में बने शौचालय का नगर निगम की महापौर किरण जैसल ने शुभारंभ किया। इस दौरान शहर व्यापार मण्डल के पदाधिकारी व भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
इस दौरान मेयर किरण जैसल ने कहा कि शहर वासियों और व्यापारियों की समस्याओं का निदान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। शहर को साफ-सुन्दर, स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिए निगम द्वारा प्रयास किये जा रहे है। सभी शहर वासियों की जिम्मेदारी हैं कि अपने शहर, मौहल्ले, कॉलोनी को साफ-सुन्दर रखने के लिए नगर निगम का सहयोग करेें। शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने की जिम्मेदारी केवल निगम की ही नहीं, बल्कि हम सभी शहरवासियों की है।
इस दौरान संयोजक संजय चौहान व अध्यक्ष विष्णु अरोड़ा ने संयुक्त रूप से कहा कि लम्बे समय से महालक्ष्मी व्यापार मंडल मार्किट रेलवे रोड में शौचालय की आवश्यकता महसूस की जा रही है। व्यापारियों समेत यात्रियों को इस क्षेत्र में शौचालय ना होने की वजय से उनको भारी परेशानी उठानी पड रही थी। जिनको शौचालय के लिए आसपास के होटल व धर्मशालाओं में जाना पड रहा था। महालक्ष्मी व्यापार मंडल मार्किट में में शौचालय बन जाने से व्यापारियों को लाभ मिलेगा और उनको शौचालय के लिए इधर उधर भटकना नहीं पडेगा।
इस दौरान भाजपा नेता विकास तिवारी, पार्षद दीपक शर्मा, शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पाराशर, विष्णु शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चौखेलाल,सचिन, हिमांशु गुप्ता, राजीव शर्मा, बिट्टू शर्मा, रामनाथ जाटव आदि भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

