
♦16 अक्टूबर को दिल्ली से बहरीन के लिए खिलाड़ी होगें रवानाः चेतन जोशी
♦उत्तराखण्ड के दो कबड्डी खिलाड़ियों का भारत की कबड्डी टीम में चयन
♦बहरीन में आयोजित कबड्डी यूथ एशियन गेम्स में भारतीय टीम में हुआ चयन
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। तृतीय यूथ एशियन गेम्स का आयोजन 22 से 30 अक्टूबर को ओलम्पिक काउंसिल ऑफ एशिया द्वारा बहरीन में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के एक बालक व एक बालिका का चयन भारतीय टीम में हुआ है। इस बात की जानकारी उत्तराखण्ड कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि बालिका वर्ग में भूमिका जनपद हरिद्वार के निरंजनपुर (लक्सर) की रहने वाली है। बालक वर्ग में चयनित राहुल बोर वर्तमान में उधमसिंह नगर का निवासी है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ प्रदेश के दो खिलाड़ियों का चयन पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है।
उत्तराखण्ड कबड्डी एसोसिएशन के सचिव चेतन जोशी ने बताया कि दोनों खिलाड़ी 16 अक्टूबर को दिल्ली से बहरीन के लिए रवाना होगें। तृतीय यूथ एशियन गेम्स के लिए हरिद्वार में ही पहली बार प्रथम यूथ नेशनल कबड्डी चेम्पियनशिप-2025 का आयोजन किया गया था। यूथ एशियन गेम्स में पहली बार कबड्डी को सम्मलित किया गया है।
ओलम्पिक भारतीय टीम में राज्य के दो खिलाड़ियों के चयन पर भारतीय ऑलम्पिक संघ के पूर्व महासचिव राजीव मेहता, उत्तराखण्ड कबड्डी संघ के अध्यक्ष महेश जोशी, सचिव चेतन जोशी, उत्तराखण्ड ओलम्पिक संघ के महासचिव डॉ. डी. के. सिंह, उपाध्यक्ष स. मेजर सिंह, कबड्डी प्रशिक्षक ऋषिपाल सिंह, नितिन कुमार, गौरव उपाध्याय, विमल डबराल, आशीष कुमार, नरेन्द्र सिंह रौथाण, मनोज नेगी, दिनेश कैन्तुरा आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए टीम को शुभकामनाएं दी।