हत्या से पूर्व दोनों ने बैठकर किया था नशा, हत्यारोपी गिरफ्तार
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। पथरी थाना पुलिस ने सोमवार को गन्ने के खेत में मिले शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने मुखबिर और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान देहरादून निवासी महेन्द्र के तौर पर हुई हैं। पूछताछ के दौरान हत्यारोपी ने खुलासा किया कि महेन्द्र और उसने मिलकर नशा किया और अधिक नशा होने पर दोनों में आपस में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान उसने गुस्से में गन्ने से पीटकर उसकी हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपी को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि पथरी पुलिस ने 04 दिसम्बर 23 को सूचना पर गांव फेरूपुर के गन्ने के खेत में एक युवक का शव बरामद किया था। मृतक के सिर पर शरीर पर चोट के निशान मौजूद थे। मृतक की पहचान महेन्द्र पुत्र प्रकाश निवासी ग्राम डांडीपुर जसोवाला सहसपुर देहरादून के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को देते हुए घटना से आलाधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस आलाधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। उनके द्वारा हत्यारोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनोें के सुपूर्द कर दिया। मृतक के भाई की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया।
कप्तान ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हत्यारोपी की शिनाख्त करते हुए उसको कटारपुर चौक से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान हत्यारोपी ने अपना नाम ऋतिक पुत्र अतर सिंह निवासी धनपुरा पथरी हरिद्वार बताते हुए खुलासा किया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। महेन्द्र उसको नशे की हालत में मिला था। दोनों ने मिलकर नशा किया, इसी दौरान महेन्द्र को अधिक नशा हो जाने पर वह उसके साथ गाली गलोच करने लगा। जिसको लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गयी। उसने गुस्से में गन्ने के खेत से गन्ना तोड़ कर उसपर हमला कर दिया। हमले में घायल हुआ महेन्द्र अचेत हो गया। जिसके बाद वह अपने घर चला गया।
एसएसपी ने बताया कि जब राजमिस्त्री को मालूम हुआ कि महेन्द्र की मौत हो गयी हैं और पुलिस उसके हत्यारे क तलाश में जुटी है। तो राज मिस्त्री घबरा गया और वह गांव से भागने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
