सामान्य लोगों की सुविधा के लिए प्राधिकरण स्थापित करने जा रहा हैल्प डेस्क
प्राधिकरण का हैल्प डेस्क का शुभारम्भ एक माह के भीतर कर देने का प्रयास
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण अब मानकों के विपरीत नक्शा स्वीकृत कराने तथा नक्शा तैयार करने वाले आर्किटेक्ट पर भी बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। कुछ आर्किटेक्ट बायोलॉज से हटकर नक्शा बनाकर प्राधिकरण से स्वीकृत करा लेते हैं, ऐसे मामले संज्ञान में आने पर संबंधित आर्किटेक्ट को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। इस बात की जानकारी एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने एक भेटवार्ता के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि इसमें आर्किटेक्ट के अलावा भवन स्वामी भी जिम्मेदार है, क्योंकि भवन स्वामी को भी मालूम होता है कि उसकी बिल्डिंग में क्या रिक्वायरमेंट है और क्या नक्शा पास कराया जा रहा है। प्राधिकरण से स्वीकृत मानचित्र की आड़ में अनाधिकृत निर्माण कार्य करने का प्रयास करने पर निर्माण के खिलाफ प्राधिकरण की ओर से कार्रवाई की जाएगी। निर्माण कार्य करने वाला व्यक्ति कोई भी क्यों ना हो, लेकिन प्राधिकरण किसी भी कीमत पर अनाधिकृत निर्माण कार्य नहीं होने देगा।
प्राधिकरण वीसी ने बताया कि प्राधिकरण अनाधिकृत निर्माणों के प्रति बेहद गम्भीर हैं और शिकायत मिलने पर प्राधिकरण की टीम तत्काल मिली शिकायत पर मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने के बाद अगर निर्माण कार्य अनाधिकृत पाया जाता हैं कि प्राधिकरण के द्वारा कार्रवाई करेगी। प्राधिकरण टीम के द्वारा कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र में निर्माणाधीन भवन समेत कनखल क्षेत्र में दो निर्माणों को अनाधिकृत निर्माण पाये जाने पर कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण ऐसे निर्माणों पर अपनी पैनी नजर बनाये हुए हैं। अगर किसी निर्माणकर्त्ता को मानचित्र स्वीकृत कराने के बाद निर्माण के दौरान कोई दुविधा पैदा होती हैं तो प्राधिकरण अधिकारियों से मिलकर उसका समाधान कर सकते है। लेकिन किसी के बहकावे में आकर अनाधिकृत निर्माण करने का प्रयास कतई ना करे, ताकि प्राधिकरण को उनके अनाधिकृत निर्माण के लिए एक्शन लेना पड़े।
उन्होंने बताया कि सामान्य लोगों को अपने मकानों के नक्शे बनवाने व स्वीकृत कराने में जो दिक्कते आ रही है। उनके समाधान के लिए जल्द ही एक हैल्प डेस्क की स्थापना की जाएगी। जिसके जरिये लोगों को अपने मकानों के मानचित्रों को बनवाने व स्वीकृत कराने के लिए इधर से उधर भटकना ना पड़े और उनको किसी भी प्रकार की कोई परेशानी पैदा ना हो। हैल्प डेस्क में 4-5 काउंडर स्थापित किये जाएगे। जहां पर लोगों को अपने मकानों के मानचित्रों को बनवाने व स्वीकृत कराने के लिए जिन-जिन अधिकारियों के होकर गुजरना पड़ता हैं वह सब हैल्प डेस्क पर मौजूद रहेगे। जोकि लोगों को उनके मकानों के मानचित्र बनवाने व स्वीकृत कराने में जो भी दस्तावेजों की आवश्कता होगी, उनकी पूरी जानकारी देते हुए उनकी मदद करने का प्रयास प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। प्राधिकरण द्वारा हैल्प डेस्क का शुभारम्भ एक माह के भीतर कर दिया जाएगा।
बताते चलें कि पिछले काफी समय से अवैध रूप से निर्माणों की शिकायत मिलने पर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण व कॉलोनीयों पर सीलिंग की कारवाई की। पिछले दिनों दो बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हाउसिंग समिति के फ्लैटों के एक मंजिल निर्माण व एक व्यवसायिक भवन के निर्माण पर सील की कार्यवाही की गयी। बताया जा रहा है कि जल्द ही प्राधिकरण अनाधिकृत तरीके तैयार किये गये व्यवसायिक भवन के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू करने के मूड में नजर आ रहा है।
प्राधिकरण के अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को देखते हुए अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है, जोकि अनाधिकृत निर्माण को प्राधिकरण की कार्रवाई से बचाने के लिए अपने-अपने आकाओं के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन वहीं प्राधिकरण उपाध्यक्ष अंशुल सिंह मानकों के विपरीत निर्माण व अवैध निर्माण को बकसने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। उनका कहना है कि अगर उनके संज्ञान में कोई भी अवैध निर्माण का मामला आता है तो वह उस पर निश्चित ही कार्रवाई करेंगे।
