■वैश्य समाज महिला वाहिनी की कार्यकारिणी को दिलायी शपथ
■अध्यक्ष निधि, महामंत्री प्रीति और कोषाध्यक्ष आंचल बनी
■करवा चौथ धूमधाम से मनाते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम किये आयोजित
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। वैश्य समाज महिला वाहिनी, मध्य हरिद्वार द्वारा करवा चौथ का कार्यक्रम अत्यन्त धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिला वाहिनी की अध्यक्ष निधि बंसल द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। वैश्य बंधु समाज, मध्य हरिद्वार के अध्यक्ष नीरज कुमार गुप्ता द्वारा कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गयी। विदित हो कि महिला वाहिनी के अध्यक्ष की घोषणा पूर्व में ही की जा चुकी है। करवा चौथ का कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गेम्स का आयोजन किया गया। जिसमें समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर अध्यक्ष नीरज कुमार गुप्ता एवं महामंत्री राजीव गुप्ता ने समस्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संयुक्त रूप से कहा कि महिलाएं समाज के विकास में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाती है। महिलाएं परिवार बनाती है, परिवार से घर बनाता है, घर समाज बनाता है और समाज ही देश बनाता है। महिलाओं की क्षमता को नजरअंदाज करके समाज की कल्पना करना व्यर्थ है।
इस अवसर पर संरक्षक अरूणा बंसल एवं नरेश रानी गर्ग ने करवा चौथ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कार्तिक मास की कृष्ण चतुर्थी को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। जिसमें पति की दीर्घायु और मंगल कामना की जाती है। हिन्दु महिलाओं के लिए इस पर्व का जीवन में विशेष महत्तव है। करवा चौथ पर्व रिश्तों को मजबूत बनाने वाला होता है।
महिला वाहिनी की अध्यक्ष निधि बंसल एवं महामंत्री प्रीति अग्रवाल ने समस्त मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे एकजुटता के साथ समाज की सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि महिला वाहिनी में सदस्यों को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जायेगा तथा महिला वाहिनी समय समय पर सामाजिक गतिविधियां संचालित करेगी।
महिला वाहिनी के विस्तार में संरक्षक पद पर श्रीमती अरूणा बंसल, श्रीमती नरेश रानी गर्ग, श्रीमत वंदना गुप्ता, श्रीमती मीरा जैन एवं श्रीमती प्रीति गुप्ता, उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती अलका अग्रवाल, श्रीमती वर्षा गुप्ता एवं श्रीमती अलका अग्रवाल, महामंत्री पद पर श्रीमती प्रीति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पद पर श्रीमती आंचल अग्रवाल, संगठन मंत्री पद पर श्रीमती आयूषि अग्रवाल एवं श्रीमती श्रीमती रागिनी अग्रवाल, प्रचार मंत्री पद पर श्रीमती अर्चना, मीडिया प्रभारी पद पर श्रीमती पूर्णिमा अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती गौरी गर्ग, श्रीमती प्रतिमा अग्रवाल, श्रीमती सरिता अग्रवाल एवं श्रीमती जूली अग्रवाल को मनोनीत किया गया।
