27 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चालान कर वसूला शुल्क
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर की रेल चौकी प्रभारी ने मंगलवार की देर शाम क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बाधित को देखते हुए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। जिसके तहत पुलिस ने 27 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए चालान काटते हुए शुल्क वसूला गया। पुलिस ने सड़क पर दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने के लिए चेताया।
रेल चौकी प्रभारी देवेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बाधित को देखते हुए पुलिस ने वृहद स्तर पर अतिक्रमणकारियो के खिलाफ अभियान चलाया गया। पुलिस का अतिक्रमणकारियों पर अभियान रेलवे रोड, कटहरा बाजार व आर्य नगर चौक तक चलाया गया। जहां पर सड़क पर अतिक्रमणकारियों समेत दुकानदारों के समान सड़कों पर रखे जाने पर उनके खिलाफ कार्यवाही की गयी। जिसके तहत पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 27 अतिक्रमणकारियों के चालान काट कर उनसे कुल 6750 रूपये का शुल्क वसूला गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने अतिक्रमणकारियों को भविष्य में अतिक्रमण करते हुए पाये जाने पर उनके के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लाये जाने की चेतावनी दी है। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चलाये गये अभियान में चौकी प्रभारी देवेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में कांस्टेबल अमित गौड़, कांस्टेबल राजेश बिष्ट, कांस्टेबल हसलवीर रावत और कांस्टेबल रविन्द्र वर्मा शामिल रहे।
