पीडिता की मां ने कराया था आरोपी पर मुकदमा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। नाबालिक को बहला फुसलाकर दुष्कर्म कर उसको गर्भवती बनाने वाले आरोपी को कोतवाली रानीपुर पुलिस ने क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सों समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र बिष्ट ने बताया कि कोतवाली रानीपुर क्षेत्र निवासी एक महिला ने 01 सितम्बर को तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत मे कहा गया था कि उसकी 15 साल की नाबालिक बेटी को आकाश नाम के युवक ने बहला फुसलाकर दुष्कर्म कर गर्भवती बना दिया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने एसएसपी अजय सिंह को घटना से अवगत कराया गया। एसएसपी अजय सिंह ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिये।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी को दबोचने के लिए मुखबिरों को भी लगाया गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाते हुए आरोपी की तलाश में जुट गयी। इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को बेरियर नम्बर 06 के पास से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम आकाश पुत्र रूपराम निवासी ग्राम रानीपुर नगला नजीबाबाद बिजनौर यूपी बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
