जमीनी विवाद में किया था बेटों के साथ मिलकर जानलेवा हमला
भाई के हाथ पैर तोड़ गम्भीर हालत में छोड़कर हुए थे फरार
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जमीनी विवाद में अपने सगे भाई पर जानलेवा हमला करने वाले तीन बाप बेटों को कनखल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ पुलिस ने जानलेवा हमला करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
जगजीतपुर चौकी प्रभारी देवेन्द्र तोमर ने बताया कि आसिफ पुत्र मोहम्मद साबिर निवासी किशनपुर कनखल हरिद्वार ने 14 जून को तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि उनका और उसके चाचा तुफैल से जमीनी विवाद चला आ रह है। उसके पिता साबिर खेत में पानी दे पानी दे रहे थे। इसी दौरान साजिश के तहत उसका चाचा तुफैल व उसके दोनों बेटें वसीम और अहमद हाथों में लाठी-डण्डे व सरिये लेकर को लेकर खेत में पहुंचे। जिन्होने उसके पिता पर गाली गलोच करते हुए उसके पिता पर जानलेवा हमला बोल दिया। हमलावर तीनों उसके पिता के हाथ पैर तोड़ कर गम्भीर हालत में छोड़कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने घटना को सही पाया और मेडिकल के आधार पर बाप-बेटों पर जानलेवा हमला करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी घटना के बाद से फरार थे, जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस ने सूचना के आधार पर तीनों बाप-बेटों तुफैल व उसके बेटों वसीम और अहमद निवासीगण किशनपुर कनखल हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को दर्ज मुकदमें में निरूद्ध करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
