
अनूप कुमार/अर्क शर्मा
हरिद्वार। जो विपरीत परिस्थितियों में भी काम करते है, उन्हे भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा कहते है ,यह वाक्य आज पूर्ण रूप से सार्थक हुआ है ,जब आज सुबह से मूसलधार बारिश तो दूसरी ओर हरिद्वार महिला मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती आशा नौटियाल निर्देशानुसार महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हरिद्वार प्रभारी महिला मोर्चा श्रीमती रुचि भट्ट की मार्गदर्शन में और महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती अनामिका शर्मा की अध्यक्षता में महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती प्रीति गुप्ता व कार्यक्रम संयोजिका द्वारा मध्य हरिद्वार मंडल विधानसभा हरिद्वार में मोटा अनाज सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमंे भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अन्नू कक्कड़ , जिला उपाध्यक्ष पारुल चौहान, जिला मंत्री श्रीमती सोनिया अरोड़ा, मीडिया प्रभारी श्रीमती रंजीता झा, सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती अंजू बदवार, मंडल अध्यक्ष मृदुला सिंघल, जिला उपाध्यक्ष आभा शर्मा, महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सुधा राठौर, संगीता बंसल और श्रीमति गोमती मिश्र उपस्थित रही।