स्विफ्ट कार से 720 पव्वे बरामद, कार सीज कर चालक को जेल भेजा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कनखल पुलिस ने सोमवार की शाम को क्षेत्र में गश्त के दौरान एक स्विफ्ट कार से देशी शराब का जखीरा बरामद करते हुए चालक को गिरफ्तार किया है। शराब तस्कर ने शराब कहा सप्लाई की जानी थी, इस बात का खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कनखल थाना एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि पुलिस बीती शाम को जगजीतपुर चौकी क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक स्विफ्ट कार से देशी शराब का जखीरा लेकर जियापोता तिराह से होकर गुजरने वाली है। सूचना पर पुलिस जियापोता तिराह पर फिल्डिंग लगाकर बताये गये नम्बर की स्विफ्ट कार का इंतजार करने लगी। पुलिस को जैसे ही बताये नम्बर की स्विफ्ट कार नजर आयी, जिसको घेर घोट कर रोक लिया। लेकिन कार रूकते ही कार चालक कार से निकल कर भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन पुलिस ने चालक को दबोच लिया। पुलिस टीम ने कार से 15 पेटी देशी शराब की बरामद की। जिसमें 720 पव्वे देशी शराब के मौजूद थे। पुलिस टीम कार समेत चालक को लेकर जगजीतपुर चौकी लेकर पहुंची।
पूछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम राधे पुत्र मुकट सिह निवासी हुसैनपुर थाना गुन्नौर जिला सम्भल यूपी हाल रानी गली भूपतवाला हरिद्वार बताया है। लेकिन शराब तस्कर ने शराब किसको सप्लाई करनी थी, उसकी जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने कार को सीज करते हुए आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कार से शराब का जखीरा पकड़ने वाली पुलिस टीम में कनखल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिह तोमर, उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह, कांस्टेबल सतेन्द्र सिंह, कांस्टेबल बलवंत सिंह, कांस्टेबल पप्पू मौजूद रहे।
