बरेली से स्मैक लाकर तस्कर कर रहे थे सप्लाई
आमजनों की सूचना पर बहादरबाद पुलिस ने दबोचे
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बहादराबाद पुलिस ने लोगों की सूचना पर पथरी पावर हाउस के पास दो चरस तस्करों को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में चरस बरामद की है। जिसकी बाजार में कीमत करीब 15 लाख रूपये बताई जा रही है। तस्कर खुद स्मैक के आदी हैं और बरेली से चरस लाकर उत्तराखण्ड में सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इस बात की जानकारी एसपी क्राइम श्रीमती रेखा यादव ने रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि एसएसपी अजय सिंह की पहल पर जनता के साथ चौपाल आयोजित कर नशा तस्करी को रोकने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा किए जा रहे आग्रह का सार्थक परिणाम सामने दिखने लगे है। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 व 12 जून से 26 जून तक आयोजित नशा मुक्त भारत जन जागरूकता पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए पुलिस ठोस एवं जमीनी प्रयास कर रही है। जिसका परिणाम हैं कि सोमवार को बहादराबाद पुलिस को आमजन ने सूचना दी कि पथरी पावर हाउस के पास दो स्मैक तस्कर देखे गये है। जिनके पास भारी मात्रा में स्मैक मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने बताये गये स्थल पर पहुंचकर दोनों संदिग्धों को घेर घोटकर दबोच लिया। जिनके पास से पुलिस टीम ने 152 ग्राम स्मैक बरामद की है। जिसकी बाजार में कीमत करीब 15 लाख बताई जा रही है।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान स्मैक तस्करों ने अपना नाम नाजिम पुत्र आरिफ और रेहान अली पुत्र शाहिद अली निवासीगण ग्राम उनकला थाना निगोही जिला शाहजहांपुर यूपी बताते हुए खुलासा किया हैं कि वह खुद स्मैक लेने के आदी है। लेकिन वह स्मैक लेने के साथ-साथ स्मैक की तस्करी का काम भी करने लगे। बरेली से स्मैक लाकर उत्तराखण्ड में फूटकर बेचकर मोटा मुनाफा कमाने लगे। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि स्मैक तस्कर हरिद्वार में किन लोगों को देने के लिए स्मैक लेकर आये थे साथ ही पुलिस आरोपियों के अपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बहादराबाद अनिल चौहान, उप निरीक्षक अशोक सिरसवाल, कांस्टेबल सुनील, राहुल और पीआरडी अमजद शामिल रहे।
