बरसात का पानी भरने से सड़कों ने लिया तलाब का रूप
कॉलोनियों, बस्तियों, बाजारों, मकानों व दुकानों में धुसा पानी
बरसाती पानी से लोगों व व्यापारियों को हुआ लाखों का नुकसान
कारें व दो पहिया वाहन बरसाती जल भराव में लबालब डूबे
पार्षद व नेताओं के मोबाइल बंद मिलने पर लोगों को किया हैरान
मेयर पति व एसडीएम ने कई जल भराव क्षेत्रों का किया भ्रमण
अपने-अपने स्तर से कई जगह जल भराव निकासी के किये इंतजाम
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। तीर्थनगरी में तड़के से हो रही मूसलाधार बरसात से पंचपुरी का जनजीवन पूरी तरह ठप्प हो गया। हरिद्वार, कनखल, ज्वालापुर के कई इलाके व कॉलोनियों में बरसाती पानी भर गया, वहीं सड़कों ने तलाब का रूप ले लिया। पंचपुरी की कई बस्तियों, कॉलोनियों व दुकानों में बरसाती पानी भर जाने से लाखों का नुकसान होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा हैं कि कॉलोनिवासियों द्वारा मदद के लिए अपने क्षेत्र के पार्षदों व नेताओं को मोबाइल पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन उनका मोबाइल स्वीच ऑफ मिला। जिससे उन्हें हैरानी के साथ-साथ भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं जिन नेताओं व पार्षद सूचना पर मौके पर पहुंचे तो वह पानी भरने की ठिकरा विपक्ष पर फोडते नजर आये।

मेयर पति व एसडीएम हरिद्वार ने कई बरसाती पानी से प्रभावित क्षेत्रों को भ्रमण करते हुए स्थिति का जायजा लेते हुए पानी निकासी के लिए इंतजाम कराये गये। अगर सबसे ज्यादा बरसाती पानी से प्रभावित होने वाला रानीपुर चन्द्राचार्य चौक की स्थिति करोड़ों खर्च करने के बाद भी उसमें कोई सुधार नहीं हुआ है।

बताते चले कि जुलाई का महीना यानि बरसात का मौसम शहरवासियों के लिए जहां पर गर्मी से राहत दिलाने वाला होता है। वहीं शहर के लिए परेशानी का सबब वाला भी बनकर सामने आता है। तीर्थनगरी में रविवार की तडके से हो रही मूसलाधार बरसात से पंचपुरी का जनजीवन पूरी तरह से ठप्प हो गया। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बरसाती पानी भर जाने से लोगों पर आवागमन भी प्रभावित हो गया। शहर में कारे, दो पहिया वाहन बरसाती पानी में लबालब डूबते देखे गये। इतना ही नहीं हरिद्वार शहर, कनखल और ज्वालापुर के कई इलाकों व कॉलोनियों समेत मलिन बस्तियों में बरसाती पानी भर जाने से भारी नुकसान हुआ है। अगर शहर की बात करे तो कई दुकानों व मकानों समेत कॉलोनियों के मकानों में बरसाती पानी निकासी सही तरीके से ना होने के कारण पानी भर गया। जिसकारण लोगों व व्यापारियों को लाखों का नुकसान हो गया।

बताया जा रहा हैं कि कई कॉलोनिवासियों द्वारा जल भराव से निजात दिलाने के लिए अपने क्षेत्र के पार्षद व नेताओं को कॉल करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन स्वीच ऑफ मिलने से उनमें निराशा व बेचेनी देखी गयी। वहीं कई क्षेत्रों के सूचना पर पहुंचे पार्षद व नेता केवल मौके पर अपनी मौजूदगी दर्शाते हुए मोबाइल पर वीडियों व फोन खिचंवाते हुए विपक्ष पर पानी भराव के जिम्मेदार ठहराते हुए राजनीति करते नजर आये। मेयर पति अशोक शर्मा सुबह से ही सूचना पर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए जल भराव से लोगों को निजात दिलाने का प्रयास करते हुए देखे गये। वहीं एसडीएम हरिद्वार पूरण सिंह राणा भी मूसलाधार बरसात को देखते हुए क्षेत्र के भ्रमण पर रहते हुए पानी भराव की निकासी के लिए इंतजाम के निर्देश देते नजर आये।

वहीं बरसातों के दिनों में शहर के सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला चन्द्राचार्य चौक रानीपुर, भेल जाने वाला मार्ग समेत आसपास का पूरा इलाकों पानी में जलमग्न रहा। इस क्षेत्र की दुकानों व मकानों में बरसाती पानी भर जाने से भारी नुकसान हो गया। सुबह से ही लोग अपने घरों व व्यापारी दुकानों से बरसाती पानी निकालने में जुटे देखे गये। इस क्षेत्र में मकानों व दुकानों के बाहर खड़ी कारें व दो पहिया वाहन पूरी तरह लबालब देखे गये। तीर्थनगरी में हो रही मूसलाधार बरसात के कारण कई इलाकों में सड़कों पर बरसाती पानी भर जाने से तलाब का रूप ले लिया। जिससे लोगों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया।
