एक कर्मी पर गबन, महिला समेत दो पर लापरवाही का आरोप
एमएनए ने तीनों को सीएम हैल्प लाईन कक्ष में किया अटेच
विभागीय कार्यवाही में जांचाधिकारी एसएनए अमरजीत नियुक्त
जांचाधिकारी 15 दिनों के भीतर आरोपी पत्र करेगी दाखिल
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार के कर विभाग में लाखों रुपए के टैक्स हेराफेरी मामले की जांच रिपोर्ट में लापरवाही व गबन का खुलासा हुआ है। एमएनए ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए महिला कैशियर समेत तीन कर्मियों को तत्काल निलम्बित कर दिया है। जिनको सीएम हैल्प लाईन कक्ष से अटेच किया गया है। विभागीय कार्यवाही में जांचाधिकारी एसएनए श्रीमती अमरजीत को नियुक्त किया गया है। जोकि 15 दिनों के भीतर आरोप पत्र तैयार कर अधोहस्ताक्षरी को अनुमोदनार्थ प्रस्तुत करेगी।
नगर निगम हरिद्वार नगर आयुक्त दयानदं सस्वती ने बताया कि कर विभाग में लाखों रूपये के टैक्स हेराफेरी मामले की जांच सहायक नगर आयुक्त श्याम सुन्दर प्रसाद द्वारा पूरी कर उनको सुपूर्द कर दी गई है। एसएनए ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया हैं कि कर विभाग में महेन्द्र थापा बेलदार व कार्यवाहक धन संग्रहकर्त्ता द्वारा कार्य मंे लापरवाही बरती गयी। जिन्होनें गृहकर की प्राप्त धनराशि की रसीद बुक जारी करने के पश्चात विलंब से गृहकर की धनराशि निगम कोष में जमा कराई गयी।
जबकि पवन राणा अनुचर द्वारा गृहकर की प्राप्त धराशि में से अंकन 05 लाख 25 हजार 960 रूपये की धनराशि का गबन किया गया। वहीं श्रीमती सुनीता यादव कैशियर को कर्मचारियों की रसीद बुकों में जारी रसीदों का मिलन न किये जाने तथा इन कर्मचारियों द्वारा गृहकर की रसीद बुकों में ओवर राइटिंग की जानकारी 07 जून को प्रस्तुत की गई। जिसकारण इनके द्वारा अपने काम में लापरवाही बरती गई है।
तीनों कर्मचारियों के कृत्य से प्रतिष्ठित सरकारी विभाग नगर निगम हरिद्वार को आर्थिक हानि एवं छवि धूमिल हुई है। जिसकारण तीनों कर्मचारियों को तत्काल निलम्बित किया गया है। जिनको सीएम हैल्प लाईन कक्ष से अटेच किया गया है। विभागीय कार्यवाही में जांचाधिकारी एसएनए श्रीमती अमरजीत को नियुक्त किया गया है। जोकि 15 दिनों के भीतर आरोप पत्र तैयार कर अधोहस्ताक्षरी को अनुमोदनार्थ प्रस्तुत करेगी।
