सूचना पर परिजनों ने किया हंगामा, नाबालिग को किया रेफर
युवक ने डेढ साल तक दुष्कर्म कर नाबालिग को बनाया गर्भवती
बहादराबाद में युवक, हॉस्पिटल प्रबंधक व चिकित्सक पर मुकदमा
पीडिता की हालत एम्स हॉस्पिटल में गम्भीर बताई जा रही
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। डेढ साल से एक नाबालिग को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने तथा गर्भवती बनाकर बहादराबाद के निजी हॉस्पिटल ले जाकर गर्भपात कराने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा हैं कि आरोपी युवक सोमवार की रात को गुपचुप तरीके से नाबालिग का गर्भपात कराने पहुंचा था। नाबालिग की हालत बिगड़ने पर उसके परिजनो को जानकारी लगते ही उन्होंने हॉस्पिटल पहुंचकर जमकर हंगामा किया।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कर मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा हैं कि नाबालिग की हालत बिगड़ने पर उसको उपचार के लिए हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। पीडिता के भाई ने आरोपी युवक, हॉस्पिटल प्रबंधक समेत चिकित्सक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
बहादराबाद थाना एसओ अनिल चौहान ने बताया कि एक युवक ने तहरीर देकर शिकायत की है। शिकायत में कहा गया हैं कि उसकी नाबालिग बहन का परिचय करीब डेढ साल पूर्व समीर नाम के लड़के से हुआ था। इसी दौरान युवक ने उसकी बहन को बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म करते हुए उसे गर्भवती बना दिया। सोमवार की रात को युवक गुपचुप तरीके से उसकी बहन का गर्भपात कराने क लिए बहादराबाद स्थित भारत हॉस्पिटल ले गया।
जहां उसकी बहन की हालत बिगड़ गयी, जिसको उपचार के लिए हॉयर सेंटर भेजा गया है, जहां उसकी बहन ही हालत गम्भीर बनी हुई है। पीडित ने दुष्कर्म करने वाले युवक समीर, हॉस्पिटल प्रबंधक और चिकित्सक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
