पीडित पिता ने कराया बेटे, पुत्रवधू व बेटे के साले पर मुकदमा
बुजुर्ग पिता ने लगाया गाली गलोच, मारपीट व धमकी देने का आरोप
पुलिस ने किया पीडित बुजुर्ग की तहरीर पर तीनों पर मुकदमा, जांच शुरू
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बुजुर्ग दम्पत्ति ने अपने ही बेटे व पुत्रवधू समेत उसके साले पर सम्पत्ति को अपने नाम कराने के लिए प्रताड़ित करते हुए गाली गलोच व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप का मामला प्रकाश में आया है। पीडित बुजुर्ग ने कनखल थाने में तहरीर देकर बेटे, पुत्रवधु और उसके साले के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
कनखल थाना एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि एक बुजुर्ग महेन्द्र शर्मा पुत्र स्व0 रुप चन्द शर्मा निवासी राज बिहार फुटवाल ग्राउंड जगजीतपुर कनखल हरिद्वार ने तहरीर देकर शिकायत की है। शिकायत में बुजुर्ग ने कहा हैं कि उनकी उम्र 80 वर्ष और उसकी पत्नी विनस शर्मा की उम्र 72 वर्ष है। आरोप हैं कि उसका बेटा अनुज शर्मा , पुत्रवधु रिम्पी निवासी राज बिहार फुटवाल ग्राउड जगजीतपुर और बेटे का साला अश्वनी उर्फ मन्नी पुत्र उमेश कश्यप निवासी लोधा मण्डी कनखल हरिद्वार द्वारा उसकी सम्पत्ति को अपने नाम कराने के लिए बुजुर्ग दम्पत्ति को प्रताडित करते हुए आये दिन गाली गलोच करते हुए जान से मारने की धमकी देते चले आ रहे है।
पीडित बुजुर्ग ने तहरीर में आरोप लगाया हैं कि 27 मई को उसके बेटे अनुज, पुत्रवधू रिम्पी और बेटे के साले अश्वनी ने उसे व उसकी पत्नी को गाली गलोच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर घर से निकालने का प्रयास किया। आरोप हैं कि बेटा उनको खाने के लिए भी नहीं देता। हम अपने बेटे, पुत्रवधू व अश्वनी से बहुत परेशान है। पीडित बुजुर्ग ने अपनों से परेशान होकर बेटे, पुत्रवधू और बेटे के साले के खिलाफ कानूनी कार्रवाही की मांग की है। पुलिस ने पीडित बुजुर्ग की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
