
प्रेमप्रकाश आश्रम के सामने निगम की भूमि से मेयर ने खुद कब्जा हटवाया
मेयर ने पार्षदों के साथ मिलकर खुद अवैध कब्जे के खिलाफ कमान सम्भाली
आरोपः प्रशासन सरकारी भूमि से कब्जा हटवाने में बरत रहा भेदभाव
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार की मेयर श्रीमती अनिता शर्मा और पार्षदों ने मंगलवार को भूपतवाला क्षेत्र स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम के सामने नगर निगम की भूमि पर किये गये अवैध कब्जे को मुक्त कराया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकारी भूमि पर किये गये अवैध कब्जे को मुक्त कराने का काम प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।

वहीं महापौर नगर निगम हरिद्वार श्रीमती अनिता शर्मा ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन कुछ चुनिंदा लोगो को निशाना बना रही है। पिछले दो सालो से उत्तरी हरिद्वार में प्रेम प्रकाश आश्रम के सामने निगम की संपत्ति पर अवैध कब्ज़ा किया हुआ हैं, लेकिन प्रशासन ने इस भूमि को मुक्त कराने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। मेयर श्रीमती अनीता शर्मा ने प्रशासन पर सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मुहिम में भेदभाव अपनाने का आरोप लगाया है।

निगम की भूमि पर किये गये कब्जे को खुद उनको अपने पाषदोें के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटाना पड़ रहा है। जबकि निगम की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की जिम्मेदारी प्रशासन की थी। दुर्भाग्य हैं कि आज निगम की भूमि पर अवैध कब्जे को हटाने के लिए स्वयं मेयर को पार्षदों के साथ मैदान में उतर का अपने हाथों से अवैध निर्माण को हटाना पड़ रहा है। लेकिन किसी भी कीमत पर निगम की भूमि को खुर्दबुर्द नहीं होने दिया जाएगा।
इस अवसर पर मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा पार्षद पुनीत कुमार, जफर अब्बासी, सुहेल कुरेशी, मेहरबान खान, उदयवीर चौहान, तहसीन अंसारी, जतिन हांडा, विकाश चन्द्रा, देवेश गौतम, सुनील कुमार, शुभम अग्रवाल,शिवम गिरी बृजमोहन बड़थ्वाल, हरद्वारी लाल, जगदीप अस्वाल, सत्येंद्र शर्मा, नावेज अंसारी, वसीम सलमानी, आकाश बिरला, सुमित भाटिया, संगम शर्मा, राजकुमार ठाकुर, नकुल महेश्वरी, मनोज जाटव रजत कुमार समर्थ अग्रवाल, मोनू कुमार अमित रस्तोगी, अनेक स्थानीय पीड़ित जन उपस्थित रहे।