सीआईयू व पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्यवाई
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र से शुक्रवार की शाम को सूचना पर सीआईयू और पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में गांजे के साथ महिला समेत दो तस्करों को दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सूचना पर सीआईयू और पुलिस की संयुक्त टीम ने बहादराबाद मार्ग सलेमपुर तिराह से महिला समेत दो नशा तस्करों को दबोचा है। जिनके पास से टीम ने 11 किलो 210 ग्राम गंाजा बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम धर्मवीर सिंह पुत्र बच्चु सिंह निवासी कस्बा व थाना राय मथुरा यूपी और उर्मिला पत्नी चुन्नालाल निवासी ग्राम हमीरपुर सडपुरा एटा यूपी बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
