जनपद में 308 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अजय सिंह ने शुक्रवार की देर शाम पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल किया है। जनपद में एक ही थानों व चैकियों में सालों से डटे 308 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र मे परिवर्तन किया है। जिनमें 59 हेण्ड कांस्टेबल और 249 कांस्टेबल शामिल है। जबकि पुलिस विभाग नियमावली में एक थाने व चैकी में पुलिस कर्मियों की तैनाती की अधिकतम समय सीमा तीन साल की है। लेकिन कई थानों व चैकियों में पुलिस कर्मी सालों से एक ही थाने व चैकियों में डटे हुए थे।
जिसको गम्भीरता से लेते हुए एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने पुलिस विभाग की नियमावली का पालन कराते हुए 308 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। साथ ही आदेश जारी होने पर तत्काल प्रभाव से लागू कराने के निर्देश दिये है। जिसके बाद जिन पुलिस कर्मियो के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने अपनी-अपनी नई तैनाती की ओर रवाना होने की तैयारी शुरू कर दी है।
