आरोपी के पास से मिला एएसआई का नकली आई कार्ड
दोस्तों के साथ होटल में मनाया आरोपी ने अपना बर्थ-डे
17 जनवरी से अब तक हरिद्वार, मंसूरी, देहरादून की कर रहा था सैर
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। गणतंत्र दिवस से पूर्व कोतवाली नगर पुलिस ने दिल्ली का फर्जी एएसआई को गिरफ्रतार किया है। जिसके पास से पुलिस ने नकली आई कार्ड भी बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। आरोपी ने श्रवणनाथ नगर स्थित होटल में एएसआई के नकली आईकार्ड से एंट्री करायी थी।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि श्रवणनाथ नगर कोतवाली नगर स्थित होटल एल्पाईन प्रबंधक दीपक नगवाल पुत्र दिनेश चंद नगवाल निवासी ग्राम व पोस्ट कांचुला चमोली उत्तराखण्ड ने तहरीर देते हुए शिकायत की है। तहरीर में कहा गया हैं कि 25 दिसम्बर 22 को एक युवक उनके होटल में ठहरा था। जिसने दिल्ली निवासी हिमांशु के नाम से आईडी दी थी। लेकिन इसी युवक ने 17 जनवरी 23 को उनके होटल पहुंचा और इस बार उसने दिल्ली एएसआई की आई कार्ड देकर एंट्री करायी गयी।
जिसमें उसका अपना नाम अंकिक श्रेरावत लिखा था। जिसपर होटल का बिल 14 हजार 800 रूपये हो चुका था। जब होटल में एएसआई के नाम से एंट्री करने वाले शख्स ने पूर्व में हिंमाशु के नाम से एंट्री पाई थी। जिसपर शक होने पर पुलिस से धोखाधड़ी करने वाले शख्स के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलापफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्रतार कर लिया। जिसके पास सेे पुलिस ने दिल्ली का एएसआई का अंकिक श्रेरावत के नाम से मिला आई कार्ड नकली निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
वहीं होटल प्रबंधक उर्फ ठेकेदार दीपक नगवाल ने बताया कि आरोपी से एक दिन पूर्व यानि 16 जनवरी 23 को एक महिला अपनी बेटी को लेकर होटल में आकर ठहरी थी। जिसने अपने को एएसआई अंकिक श्रेरावत की बहन बताया था। अंकिक श्रेरावत ने होटल में आकर अपने दोस्तों के साथ 18-19 की रात को अपना बर्थ-डे भी होटल में मनाया था। उसके बाद 19-20 जनवरी को धुमने के लिए मंसूरी चला गया। लेकिन उसने होटल का कमरा नहीं छोड़ा था और उसका समान होटल के रखा हुआ था।
जब उनके द्वारा 22 जनवरी को होटल में ठहरने वालों की एंट्री को चेक किया। दिल्ली एएसआई का बिल भी 14 हजार 800 हो चुका था। लेकिन दिल्ली के एएसआई बनकर होटल में ठहरा व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ 22 जनवरी की सुबह धुमने के लिए धनौल्टी चला गया। जब एएसआई से होटल का कमरा चेकआउट करने के लिए मोबाइल पर सम्पर्क किया गया। इसी दौरान जांच के दौरान एक व्यक्ति द्वारा दो नामों से होटल में एंट्री करने का खुलासा हुआ। जिसकी शिकायत पुलिस से की गयी और पुलिस ने एएसआई बने शख्स के पहुंचने पर उसको दबोच लिया।
