निर्धारित समय सीमा से पूर्व सनी चौटाला जनपद में घुसा
पुलिस ने सूचना पर ब्रहा्रपुरी क्षेत्र से शनिवार की रात दबोचा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली नगर से 15 दिनों के लिए जिला बदर किया गया जरायम पेशेवर अपराधी निर्धारित समय सीमा से पूर्व जनपद में प्रवेश करने पर पुलिस ने गिरफ्रतार कर लिया। जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। बताया जा रहा हैं कि जिला बदर की 25 जनवरी को शादी हैं, लेकिन उसकी जल्दबाजी ने उसकी शादी पर संकट पैदा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ एक ओर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। न्यायालय के जमानत के बाद उसको फिर से 15 दिनों के लिए जिला बदर किया जा सकता है। जबकि उसको 05 जनवरी को जिला बदर किया गया था, जिसकी समय सीमा 20 जनवरी को समाप्त हो रही थी।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि क्षेत्र के जरायम पेशेवर सनी चौटाला पुत्र गुलशन चौटाला निवासी बाल्मीकि बस्ती बिल्केश्वर रोड हरिद्वार को एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर कोतवाली नगर हरिद्वार द्वारा प्रेषित की गयी रिपोर्ट के आधार पर अपर जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार के आदेश के क्रम में पुलिस ने 05 जनवरी को 15 दिनों के लिए जिला बदर किया गया था। जिसकी जिला बदर की निर्धारित समय सीमा 20 जनवरी को समाप्त हो रही थी। जिसपर कोतवाली नगर में करीब डेढ़ दर्जन शराब तस्करी, गुंडा एवं गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमें दर्ज हैं।
बताया जा रहा हैं कि सनी चौटाला की 25 जनवरी को शादी है। लेकिन जिला बदर ने कानूनी प्रक्रिया को तोड़ते हुए निर्धारित समय सीमा से पूर्व ही जनपद में प्रवेश कर लिया। पुलिस ने सूचना पर उसको शनिवार की रात को उसे ब्रहा्रपुरी क्षेत्र से गिरफ्रतार कर लिया। जिसके खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी को न्यायालय से इस मामले में जमानत के बाद फिर से जिला बदर मी कार्यवाही से होकर गुजरना पड़ेगा।
