महिलाएं स्वास्थ्य से सम्बंधित उपचार के लिए ओपीडी का उठाए लाभ
ओपीडी के लिए महिलाओं को लम्बी-लम्बी कतारों से मिलेगी राहत
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। मेला अस्पताल में पहली बार महिला सम्बंधित महिला चिकित्सक की तैनाती की गयी है। महिला चिकित्सक की तैनाती को करीब ढाई माह का समय बीत चुका है। लेकिन अभी तक मेला अस्पताल में महिलाओं से सम्बंधित महिला चिकित्सक की ओपीडी शुरू हो जाने की जानकारी शहर की महिलाओं तक को नहीं है। महिला चिकित्सक एक साल तक महिला चिकित्सालय में अपनी सेवाए दे चुकी है। मेला अस्पताल में महिला चिकित्सक के ओपीडी शुरू हो जाने पर महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। महिलाओं को महिला अस्पताल में ओपीडी के लिए लम्बी-लम्बी कतारों में नहीं लगना पडेगा।
मेला अस्पताल कार्यवाहक सीएमएस डॉ. मनोज द्विवेदी ने बताया कि मेला अस्पताल में महिला चिकित्सक ओर भी है। लेकिन महिला से सम्बंधित उपचार के लिए महिला चिकित्सक की पहली बार तैनाती हुई है। जिनकी ओपीडी अक्टूबर 22 से शुरू हो गयी है। महिला चिकित्सक डॉ. पूनम सक्सेना चैन राजकीय महिला चिकित्सालय में एक साल तक अपनी सेवाए दे चुकी है, जोकि अब मेला अस्पताल में अपनी सेवाए दे रही है। मेला अस्पताल में महिला से सम्बंधित महिला चिकित्सक डॉ. पूनम सक्सेना की ओपीडी शुरू हो जाने से निश्चित ही महिलाओं को राहत मिलेगी। जिन महिलाओं को ओपीडी में महिला अस्पताल में लम्बी-लम्बी कतार में लगना पड़ता था। अब उनको लम्बी कतारों से छुटकारा मिलेगा।
महिला चिकित्सक डॉ. पूनम सक्सेना ने बताया कि मेला अस्पताल मे तैनात से पूर्व वह चैनराय राजकीय महिला चिकित्सालय में अपनी सेवाए दे चुकी है, अब वह मेला अस्पताल में अपनी सेवाए दे रही है। मेला अस्पताल मे केवल ओपीडी ही संचालित रहेगी। महिलाएं अपने स्वास्थ्य से सम्बंधित किसी भी बीमारी के उपचार के सम्बंध में मेला अस्पताल पहुंचकर ओपीडी का लाभ ले सकती है।
