किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से पहुंचा था हरिद्वार
गैस प्लांट चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान गैंगस्टर को पकड़ा
आरोपी पर दर्ज हैं थाना चांदपुर में विभिन्न धाराओं में तीन मुकदमें
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुसिल ने क्षेत्र में गश्त के दौरान गुरूवार को किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से हरिद्वार पहुंचे बिजनौर के गैंगस्टर को गिरफ्रतार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है। लेकिन आरोपी ने अपनी मंशा को जाहिर नहीं किया है। गैंगस्टर पर थाना चांदपुर बिजनौर में विभिन्न धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि गैस प्लांट चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी गुरूवार को पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र में एक संदिग्ध को दबोच लिया। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है। जिसको पुलिस पकड़ कर चौकी लेकर पहुंची।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद वाजिद पुत्र मोहम्मद साकिर निवासी असलतपुर उर्फ तोफापुर हलदौर बिजनौर यूपी बताते हुए जानकारी दी कि उसके खिलाफ थाना चांदपुर बिजनौर में विभिन्न धाराओं में तीन मुकदमें दर्ज हैं और क्षेत्र का गैंगस्टर है। पुलिस ने तमंचे के साथ क्षेत्र में धुमने की वजह की जानकारी चाही तो उसने चुप्पी साध ली। पुलिस को शक हैं कि गैंगस्टर कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
