अलंकनंदा होटल के सामने हाईवे पर हुई दुर्घटना
राजा गार्डन से वापस घर लौट रही थी लालजीवाला
घायल युवती हॉयर सेंटर रेफर, आरोपी कैंटर चालक फरार
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। स्कूटी सवार दो युवतियों को शनिवार की देर शाम को कैंटर ने अलंकनंदा होटल के सामने हाईवे पर टक्कर मार दी। घटना में स्कूटी सवार एक युवती की मौत हो गयी। जबकि दूसरी गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घायल युवती को उपचार के लिए हॉयर सेंटर रेफर किया गया है। सूचना पर पुलिस ने मेला अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया दिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को भेज दी है। बताया जा रहा हैं कि स्कूटी सवार राजा गार्डन जगजीतपुर से वापस घर लालजीवाला लौट रही थी।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि शनिवार देर शाम को स्कूटी सवार दो युवतियों को अलंकनंदा होटल के सामने हाईवे पर कैंटर चालक ने टक्कर मारकर फरार हो गया। घटना में स्कूटी सवार दोनों युवतियां गम्भीर रूप से घायल हो गयी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहगिरों की मदद से उपचार के लिए मेला अस्पताल भिजवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने एक युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी की हालत गम्भीर देखते हुए उसको हॉयर सेंटर रेफर कर दिया।
चिकित्सकों की सूचना पर पुलिस मेला अस्पताल पहुंची। जहां पर मृतका के शव को कब्जे में ले लिया। मृतका की पहचान सरिता पुत्री चांद मल उम्र 20 वर्ष निवासी सिंचाई विभाग कॉलोनी लालजीवाला कोतवाली नगर हरिद्वार और घायल की शिनाख्त ऋचा पुत्री विश्वजीत उम्र 30 वर्ष निवासी आईटीसी कॉलोनी सहारनपुर यूपी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा हैं कि स्कूटी सवार दोनों युवतियां राजा गार्डन जगजीतपुर कनखल से वापस लालजीवाला घर लौट रही थी। बताया जा रहा हैं कि घायल ऋचा स्कूटी चला रही थी और मृतका पीछे बैठी थी। ऋचा मृतका की रिश्तेदारी थी जोकि सरिता के घर पर आयी हुई थी। पुलिस ने शव को जिला अस्तपाल की मोर्चरी में रखवाते हुए परिजनों को सूचित कर दिया है।
