जगजीतपुर कनखल में हुई दुर्घटना, घायल अलग-अलग हॉस्पिटल में भर्ती
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर स्थित मारूति वाटिका के पास तीन दो पहिया वाहन के आपस में टकराने से एक युवक की मौत हो गयी, जबकि चार घायल हो गये। जिनको अलग-अलग हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के सम्बंध में किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गयी है।
कनखल थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि बीती रात जगजीतपुर क्षेत्र स्थित मारूति वाटिका के पास तेज रफ्रतार स्कूटी और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गयी। इस दुघर्टना में एक ओर स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में पांच लोग घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए आसपास और राहगिरों की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया।
बताया जा रहा हैं कि चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि चार घायलों को उपचार के लिए भर्ती कर लिया। लेकिन घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन अपने-अपने घायलों को उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल ले गये। मृतक की पहचान स्कूटी सवार मानस शर्मा पुत्र रवि कुमार शर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी महेन्द्र विहार राजा गार्डन जगजीतपुर कनखल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपूर्द कर दिया।
जबकि अन्य घायलों की पहचान अविरल यादव पुत्र प्रमोद कुमार यादव उम्र 21 वर्ष निवासी गणपति धाम फेस-2 जगजीतपुर कनखल, मनीष ठाकुर पुत्र रमेश ठाकुर उम्र 22 वर्ष निवासी विष्णु गार्डन जगजीतपुर कनखल, आशू पुत्र रणजीत सिंह उम्र ;40 वर्ष निवासी खालसा डेरी जगजीतपुर कनखल और गोलू उर्फ आकाश उम्र 33 वर्ष निवासी विष्णु गार्डन जगजीतपुर कनखल के तौर पर हुई है।
कनखल एसओ ने बताया कि घटना के सम्बंध में अभी तक किसी की ओर से भी कोई तहरीर नहीं दी गयी है। तहरीर मिलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही करेगी।
