पुलिस-खुफिया एजेंसी अधिकारी पहुंचे आश्रम
अधिकारियों ने आचार्य महामंडलेश्वर से की मुलाकात
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर की हत्या की साजिश के आरोप में यूपी में पकड़े एक शख्स के बाद हरिद्वार पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस आलाधिकारी समेत खुफिया एजेंसियों ने आचार्य महामंडलेश्वर के दक्षिण काली मन्दिर आश्रम पहुंचकर मुलाकात कर मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि पुलिस और खुफिया एजेंसी अधिकारियों ने उन कर्मियो से भी जानकारी ली, जिनसे संदिग्ध शख्स ने मिलकर आचार्य महामंडलेश्वर की दिनचार्य की पूरी जानकारी हासिल की थी।
बताया जा रहा हैं कि अधिकारियों आश्रम के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालते हुए संदिग्ध शख्स की पूरी गतिविधियों पर अपनी पैनी नजर डाली और सीसीटीवी कैमरे की फूटेज को भी अपने कब्जे में लिया गया है। बताया जा रहा हैं कि आचार्य महामंडलेवर की हत्या की साजिश की जानकारी सामने आने पर पुलिस प्रशासन की ओर से सादी वर्दी समेत खुफिया एजेंसियों को भी तैनात किया गया है। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने अधिकारियों को अपनी हत्या की साजिश की आंशका जाहिर की है।
