पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौपा
पीडित परिवार ने नहीं दी घटना के सम्बंध में तहरीर
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को गैस एजेंसी वाहन ने कुचल दिया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी लेने के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपूर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक घटना के सम्बंध में अभी तक पीडित परिवार की ओर से शिकायत नहीं की गयी है।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र सिंह कठैत ने बताया कि जीडीपुरम कॉलोनी भूपतवाला हरिद्वार में एक मासूम प्राची पुत्री केशव कुमार उम्र 1 साल 8 माह घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गैस एजेंसी के सप्लायर वाहन ने कुचल दिया। मासूम को उपचार के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर पुलिस को सूचित कर दिया।
सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी लेते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपूर्द कर दिया। घटना के सम्बंध में पीडित परिवार की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं की गयी है। शिकायत मिलने पर आरोपी गैस सप्लायर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही की जाएगी।
