झुलसे कर्मियों को निजी हॉस्पिटल में कराया भर्ती
गैस सिलेण्डर में रिसाव के चलते हुई घटना
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। गैस प्लांट चौकी रानीपुर के समीप मंगलवार की देर रात प्रमिला गेस्ट हाउस के पास गढवाली ढाबे के पीछे कमरे में अचानक गैस सिलेण्डर में धमाका होने से हड़कम्प मच गया, कमरे में सो रहे चार कर्मी झुलस गये। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झुलसे कर्मियों को उपचार के लिए 108 की मदद से निजी अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा हैं कि ढाबे के पीछे कमरे को स्टोर की तौर में इस्तेमाल किया जाता हैं और वहीं कर्मी भी रात को सोते है। घटना की वजह गैस रिसाव के चलते किसी कर्मी ने बीड़ी सुलगाने से होना बताया जा रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात चौकी के समीप गढवाली ढाबे के पीछे बने कर्मचारियों के कमरे में अचानक गैस सिलेण्डर में धमाका होने से हड़कम्प मच गया। घटना में कमरे में सो रहे चार ढाबा कर्मी गम्भीर रूप से झुलस गये। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए 108 की मदद से निजी अस्पताल पहुंचा। घायलों की पहचान सौरभ पुत्र विनोद उम्र 30 वर्ष, गौरव पुत्र विनोद उम्र 30 वर्ष निवासीगण कालागढ़ पौड़ी गढवाल, दिनेश पुत्र भगवान उम्र 32 वर्ष निवासी लखीमपुर खीरी और मोनू पुत्र मोहन उम्र 21 वर्ष निवासी कालागढ के तौर पर हुई है।
घटना की वजह कर्मचारियों के कमरे में रखे गैस सिलेण्डर मेें रिसावर होने और किसी कर्मी ने बीड़ी पीने के लिए सुलगाने से धमाका होने की बात कही जा रही है। लेकिन घटना की सही जानकारी झुलसे कर्मियों के पूछताछ के बाद ही सामने आ सकेगी। लेकिन फिलहाल झुलसे कर्मी घटना से घबराये हुए हैं और कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। घायलों का उपचार किया जा रहा है। चौकी प्रभारी अरविन्द रतूड़ी ने बताया कि बीती रात बेरियर नम्बर 6 के पास प्रमिला गेस्ट हाउस गढ़वाली ढाबे के पीछे बने कर्मचारियों के कमरे में वहां रखे गैस सिलेंडर में धमाका हो गया। घटना में चार कर्मी गम्भीर रूप से झुलस गये। जिनको उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
