मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फांसी से लटका हुआ शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मृतक के पति समेत आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली। पति ने घटना को आत्महत्या बताया है। शादी के छः साल होने पर पोस्टमार्टम की कार्यवाही उपजिलाधिकारी द्वारा करायी जा रही है।
सिड़कुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि शिव विहार कालोनी निकट एचपी पैट्रोल पम्प के पास सलेमपुर में एक महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतका की पहचान संगीता देवी पत्नी मुन्ना कुमार उम्र 27 वर्ष निवासी गोरिया कोठी थाना गोरिया कोठी जनपद सिवान बिहार हाल शिव विहार कालोनी निकट एचपी पैट्रोल पम्प के पास सलेमपुर के रूप में हुई है।
घटना के सम्बंध में मृतका के पति ने पत्नी द्वारा सुसाइड करने की जानकारी दी है। चूंकि मृतका के विवाह को छः साल होने पर मामले से उपजिलाधिकारी को अवगत कराया गया। जिसपर एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामे की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम उनके द्वारा कराया जा रहा है।
