409 लोगों ने शिविर का उठाया लाभ
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। भारत आयुष मंत्रालय की योजना के तहत होम्योपैथिक उत्तराखण्ड निदेशक डॉ. जेएल फिरमाल और जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी हरिद्वार डॉ. विकास ठाकुर के निर्देशानुसार आज जगजीतपुर कनखल स्थित सिद्धेश्वर मन्दिर के परिसर में जिला होम्योपैथिक अस्पताल प्रभारी डॉ. दीपा देवी, डॉ. बृजेश चौबे के द्वारा निःशुल्क होम्योपैथिक शिविर लगाया गया।
शिविर में 409 मरीजों का परीक्षण करते हुए निःशुल्क दवा वितरित की गयी। इस मौके पर चिकित्साधिकारी डॉ. दीपा देवी ने मौजूद लोगों को डेेंगू से बचाव, रोकथाम और उसके लक्षण के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया। और उससे सम्बंधित दवा भी वितरित की गयी। इस मौके पर डेंगू के अलावा अन्य बीमारियों के सम्बंध में मौजूद लोगों को जागरूक करते हुए होम्योपैथिक दवा के बारे जानकारी देते हुए जागरूक किया। शिविर में वार्ड बॉय रामकुमार शर्मा, इंटर्न सिद्धांत रावत और मन्दिर समिति का अहम योगदान रहा।
