आरोपी से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद
पुलिस दूसरे आरोपी का अपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दूसरे फरार आरोपी को देर रात क्षेत्र से गिरफ्रतार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। जबकि उसके एक साथी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर मे गोली लगने के बाद गिरफ्रतार कर लिया था। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दबोचे गये मुठभेड़ के दूसरे आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। वही पुलिस दूसरे आरोपी का अपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि बहारदाबाद थाना क्षेत्र पथरी रो पर शुक्रवार की सुबह मुठभेड़ के दौरान फरार हुए दूसरे आरोपी को कोतवाली रानीपुर पुलिस ने देर रात बंदा नम्बर 03 गढमीरपुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्रतार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम सिद्धार्थ चौहान पुत्र भान दास निवासी सिंघाड़ी गुनाह मध्य प्रदेश बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए उसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
वहीं पुलिस दबोचे गये दूसरे आरोपी का अपराधिक इतिहास भी खंगालने में जुटी है। जबकि इसके एक साथी देवराज पुत्र भूरिया निवासी उज्जैन मध्य प्रदेश को बीते दिन पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्रतार कर चुकी है। जोकि चेतक सिपाही पर हमला कर आंख फोड़ने का मुख्यारोपी हैं। जिसके खिलाफ कोतवाली रानीपुर में 307 का मुकदमा दर्ज है। जिस पर 50 हजार का इनाम घोषित था।
बताते चले कि शुक्रवार की सुबह बहादराबाद पुलिस क्षेत्र में चेतक रोजना की तरह गश्त पर थी। इसी दौरान दो संदिग्ध नजर आये, जिनको रोकने का प्रयास किया। लेकिन संदिग्ध जंगल में भाग खड़े हुए। चेतक को शक होने पर उनका पीछा किया तो बदमाशों की ओर से फॉयर किया गया। जिसकी सूचना तत्काल थाने को दी गयी। थाने की मामले की जानकारी आलाधिकारियों को दी। शुक्रवार को परेड का दिन था और पुलिस बल रोशनाबाद कार्यालय पर मौजूद था। सूचना पर पुलिस फोर्स को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। पुलिस बल ने बदमाशों को घेर कर सर्च अभियान चलाया गया। बदमाशों की ओर से पुलिस पफोर्स पर फॉयरिंग की गयी, पुलिस की ओर से जबाबी फॉयरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
जबकि एक बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा था। पुलिस घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। घायल बदमाश की पहचान देशराज पुत्र भूरिया निवासी मौहल्ला नीलगंगा निकट चुमचुम बाबा दरगाह उज्जैन मध्य प्रदेश के रूप में हुई। जोकि छह माह पूर्व हुए शिवालिकनगर कांड का मुख्यारोपी है। जिसने चेतक सिपाही प्रीतपाल पर गुलेल से हमला कर उसकी एक आंख फोड़ी थी। जिसके खिलाफ कोतवाली रानीपुर में 307 का मुकदमा दर्ज है।
