परिचालक ने कोतवाली में की तीन की शिकायत
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। हरियाणा रोडवेज बस परिचालक के साथ गाली गलोच कर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पीडित परिचालक ने कोतवाली नगर में तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम को हरियाणा रोडवेज बस के परिचालक ऋषिकुल पुल के पास अपनी बस को मोडवा रहा था। इसी दौरान तीन युवक बस के आगे आकर हुड़दंग मचाते हुए गाली गलोच करने लगे। जिसपर परिचालक रमन कुमार ने तीनों युवको को समझाने का प्रयास करते हुए हटाने का प्रयास किया। आरोप हैं कि तीनों युवक उग्र हो गये और परिचालक के साथ गाली गलोच करते हुए मारपीट करने लगे।
बताया जा रहा हैं कि जिसको देखकर चालक भी बस से नीचे उतर का तीनों युवकों को समझा करने लगा। तभी एक युवक ने परिचालक के सिर पर बोतल मार कर फरार हो गया। घायल परिचालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने परिचालक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी। पीडित परिचालक रमन कुमार पुत्र निरंजन सिंह निवासी ग्राम नगल खनोड़ा तलवाड़ा होशियारपुरी पंजाब ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर तीन युवकों गंजूूूूूूूूूूूूूूूूू, फुलू और चोटि को नामजद करते हुए शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र सिंह कठैत ने बताया कि हरियाणा रोडवेज बस के परिचालक ने तीन युवकों पर गाली गलोच करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
