अश्लील वीडियो बनाकर पत्नी के भाई को भेजा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। दिल्ली से पत्नी को घुमाने के बहाने हरिद्वार लाकर होटल के कमरे में शराब के नशे में अप्राकृतिक संबंध बनाने वाले आरोपी पति को पत्नी की शिकायत पर केातवाली नगर पुलिस ने गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पीडिता ने पति के खिलाफ दिल्ली में सम्बंधित थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। चूंकि घटना हरिद्वार की होने के कारण महिला का मुकदमा दिल्ली मेें शून्य में दर्ज होकर कोतवाली नगर हरिद्वार पहुंचा था। जिसपर कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच के बाद गिरफ्रतारी की है।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राकेंद्र कठैत ने बताया कि दिल्ली निवासी महिला ने दिल्ली के थाना जौनपुर में अपने पति के खिलााफ अप्रैल 2022 में अप्राकृतिक संबंध व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। घटना हरिद्वार की होने के कारण दिल्ली थाने से शून्य में दर्ज मुकदमा कोतवाली नगर हरिद्वार ट्रांसफर हुआ था। कोतवाली नगर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति परवीन कुमार पुत्र मनोहर लाल निवासी हिमगिरि एनक्लेव चंदर विहार थाना निहाल विहार नई दिल्ली के खिलाफ अप्राकृतिक संबंध व जान से मारने की धमकी व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
पीड़िता ने तहरीर में कहा था कि उसका पति काफी लंबे समय से दिन रात शराब पी रहा था। जिसे शराब की लत छुड़ाने के लिए फरवरी 2022 में नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया। नशा मुक्ति केंद्र से बाहर आने के बाद कुछ दिन बाद 7 मार्च को पति ने दोबारा शराब पीना शुरु कर दिया। पीड़िता ने अपने परिजनों को पति की हरकत से अवगत कराया। भाई के घर आने पर उसने उसे अंदर नहीं आने दिया बाद में मां-बाप के आने के बाद उसे समझाया गया। पति 08 मार्च को वह पत्नी को हरिद्वार घुमाने के बहाने ले आया श्रवणनाथ स्थित हैप्पी होटल में कमरा लेकर ठहरा। पति ने रात के समय उसने शराब पीने के बाद उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर अपने पास रख लिया। आरोप हैं कि पति ने नशे में पत्नी के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
हरिद्वार से ऋषिकेश ले गया वहां आश्रम में रात को उसने वहीं हरकत की तो उसके शोर मचाने पर आश्रम वालों ने उन्हें कमरे से बाहर निकाल दिया। ऋषिकेश में नीलकंठ होटल में कमरा लेकर रुका वहां पर भी उसने जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाएं और अपने फोन से अश्लील वीडियो बनाकर उसकी अश्लील वीडियों उसके भाई के पास भेज दी। जिसपर उसके भाई ने पति का विरोध किया तो भाई को धमकी दी। किसी तरह पति के चुंगल से 10 मार्च को बच कर निकलकर अपने घर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी पति को गिरफ्रतार कर लिया।
