लाठी-डण्डोें व सरिये से हमलाकर दम्पति का सिर फोड़ा
पीडित ने कराया आरोपी परिवार के चार लोगो पर मुकदमा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में तेज आवाज मेें डीजे बजाने का विरोध करने पर परिवार पर लाठी-डण्डों व सरिये से हमला कर दम्पति का सिर फोड़ने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीडित ने श्यामपुर थाने में तहरीर देकर परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
श्यामपुर एसओ विनोद थपलियाल ने बताया कि मनोज कुमार पुत्र पूरण सिंह निवासी ग्राम गाजीवाली श्यामपुर हरिद्वार ने तहरीर देते हुए शिकायत की है। शिकायत में कहा गया हैं कि उसके पड़ोसी रवि का परिवार अक्सर तेज आवाज में डीजे बजाता है, जिससे कई बार डीेजे कम आवाज में बजाने को कहा गया, लेकिन रवि का परिवार नहीं माना। आरोप हैं कि रवि का परिवार 10 अक्टूबर की रात को तेज आवाज में डीजे बजा रहा था। जिसका उसके द्वारा विरोध किया गया। आरोप हैं कि विरोध करने पर रवि, उसके दोनों बेटे प्रियांशु व राहुल और पुत्रवधु आयुषी पत्नी राहुल ने गाली गलोच करते हुए लाठी-डण्डे व सरिये से उसपर हमला कर दिया।
जिसके शोर मचाने पर उसकी पत्नी सावित्री देवी, भाई गोवर्धन व उसकी पत्नी मिथलेश उसको बचाने के लिए पहुंचे। आरोप हैं कि उक्त परिवार ने उनपर भी हमला कर भाई व उसकी पत्नी के सिर पर वार कर सिर फोड दिया। जिनके सर पर 6-6 टांके लगे है। उनका शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देकर चले गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
