अधिशासी अभियंता कार्यालय पर पीडित कर्मियों की धरने की चेतावनी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। हाइड्रो इलेक्ट्रिक इम्पलाईज यूनियन के कार्यालय में विद्युत वितरण खण्ड ज्वालापुर की एक सभा नीरज कश्यप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड ज्वालापुर द्वारा 37 स्वयं सहायता समूह कर्मचारियों को जो कि वर्ष 2008 में कार्य कर रहे हैं। उनका उत्पीड़न किया जा रहा है, जबकि श्रम कार्याल्य में भी उनका समान कार्य समान वेतन का निर्णय अति शीघ्र होने वाला है, लेकिन उपरोक्त अधिकारी द्वारा मा0 उच्च न्यायालय के आदेशों का गलत प्रयोग किया जा रहा है।
सभा में यह तय किया गया कि दिनांक 05 सितम्बर 2022 तक कर्मचारियों का उत्पीड़न समाप्त नहीं किया गया तो दिनांक 06 सितम्बर 2022 को अधिशासी अभियन्ता के कार्यालय पर धरना आन्दोलन प्रारम्भ कर दिया जायेगा। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी। सभा में केहर सिंह, रमेश, नीरज कश्यप, रूपेश शर्मा, सुनील कुमार, संजय चौहान, धर्म सिंह, राव फरमान अली, सुशील, मोविन मनीष, भंवर सिंह, दीपक आदि उपस्थित रहे।
