अब तक फॉयर प्रकरण के नौ आरोपी हो चुके गिरफतार
पुलिस-सीआईयू फरार छः ओर आरोपियों की तलाश में जुटी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। खन्ना नगर फॉयर प्रकरण के ईनामी समेत दो आरोपियों को ज्वालापुर पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने क्षेत्र से शहर से बाहर भागने की फिराक के दौरान नहर पटरी से दबोच लिया। पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम अब तक इन दोनों आरोपियों को मिलाकर नौ आरोपियों को दबोच चुकी है। जिनमें तीन ईनामी आरोपी शामिल है। पुलिस अब नामजद 15 आरोपियों में नौ की गिरफ्रतारी होने के बाद अब छः आरोपियों फरार हैं। जिनमें दो ईनामी भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों को मेडिकल के बाद न्यायालय मंे पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि खन्ना नगर फॉयर प्रकरण मेें फरार चल रहे ईनामी समेत दो आरोपियों को पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने ज्वालापुर क्षेत्र की नहर पटरी से गिरफतार कर लिया। जोकि पुलिस से बचकर शहर से बाहर भागने की फिराक के दौरान पकड़े गये है। जिनमें एक दस हजार का ईनामी श्रेय शास्त्री उर्फ श्रेय शर्मा पुत्र मनोज शर्मा निवासी रामघाट कोतवाली नगर हरिद्वार और दूसरा प्रशांत शर्मा पुत्र ब्रहेश कुमार निवासी सिंचाई विभाग कॉलोनी सिंहद्वार ज्वालापुर शामिल है।
पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम इन दोनों आरोपियों को मिलाकर तब तक नौ आरोपियों को दबोच चुकी है। जिनमें तीन ईनामी भी शामिल है। पीडित दीपक टंडन की ओर से 15 आरोपियों को नामजद करते हुए 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। फरार नामजद में अब केवल छः आरोपी ही फरार बचे हैं जिनमें दो ईनामी भी शामिल है। पुलिस जल्द ही फरार आरोपियांे को गिरफतार कर लेगी।
